फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bharat Ratna for Jyotiba and Savitribai Phule

ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले को मिले भारत रत्न

Tue, 04 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bharat Ratna for Jyotiba and Savitribai Phule
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला जैनपुरी में सोमवार को भगीरथ सेना ने श्री रामलीला ग्राउंड में सावित्रीबाई फुले का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हवन के बाद प्रसाद वितरण भी किया। वक्ताओं ने ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले को भारत रत्न देने और तीन जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की मांग करती है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षक थीं। सावित्रीबाई फुले ने बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए समाज का कड़ा विरोध झेलना पड़ता था। 18वीं सदी में सावित्रीबाई फुले ने जो कर दिखाया, वह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, रामकुमार सैनी, सुरेश सैनी, सैनपाल सैनी, अमित सैनी, अंकुश चौधरी, गुल्लू शर्मा, योगेंद्र सैनी, दीपक शर्मा, नवाब कश्यप, मंगता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लें छात्राएं
गढ़ीपुख्ता। राष्ट्रीय सैनी सभा की ओर से सावित्रीबाई फूले की जयंती कस्बे के सर्व हितकारी कन्या इंटर कॉलेज में मनाई गई। सभा में उपस्थित अतिथियों ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष के बारे में सभी को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रालोद जिला अध्यक्ष मुकेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. नीरज सैनी ने समाज की बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले जैसा बनने और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सैनी ने सरकार से महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने की मांग उठाई। प्रदेश महासचिव प्रवीण सैनी ने समाज की बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला महासचिव राजकुमार सैनी ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। सानिया सैनी, नेहा सैनी ने कार्यक्रम में प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कार किया।

अध्यक्षता बाबूराम सैनी ने और संचालन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी महेश सैनी ने किया। मौके पर मेनपाल सैनी नाथीराम, दामोदर सैनी, राकेश सैनी, डॉ. अरविंद सैनी, महेंद्र सैनी कृष्णपाल सैनी, जनेश्वर सैनी, मनोज सैनी, अमित सैनी, अमर सिंह सैनी, मोहन लाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed