{"_id":"69cad0c58a2493c22b09d914","slug":"bhakiyu-workers-staged-a-sit-in-at-police-stations-raising-slogans-shamli-news-c-26-1-sal1002-162504-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने थानों पर धरना दिया, खूब की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने थानों पर धरना दिया, खूब की नारेबाजी
Tue, 31 Mar 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
शामली कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
शामली। उड़ीसा के भुवनेश्वर में किसानों के धरने-प्रदर्शन में शामिल होने गए भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी फैल गई और गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न थानों पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भुवनेश्वर में किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर 22 मार्च से आंदोलन चल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए थे। किसानों के बीच जा रहे भाकियू प्रवक्ता को पुलिस ने रोक लिया।
शामली कोतवाली में भाकियू कार्यकर्ता अमरपाल के नेतृत्व में धरना दिया गया। राकेश को जल्द से जल्द छुड़वाने की मांग की गई। मौके पर कमलेश पंवार, विदेश मलिक, मोहित शर्मा, रविंद्र चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब 6 बजे भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव गय्यूर हसन, पुष्कर सैनी, अहसान प्रधान, इंतजार प्रधान, चौधरी इमरान, राजेश प्रधान, चौधरी इनाम, इंतजार अली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कैराना कोतवाली में धरना दिया।
भाकियू मंडल उपाध्यक्ष अहसान प्रधान ने कहा कि उड़ीसा सरकार ने किसान विरोधी नीति अपनाई है। भारतीय किसान यूनियन पूरे प्रदेश में उड़ीसा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पदाधिकारी किसी आदेश तक धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
झिंझाना थाने पर कपिल खाटियान ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
थानाभवन थाने पर संगठन मंत्री मास्टर जाहिद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मौके पर युवा जिलाध्यक्ष प्रभात मलिक, श्री राम शर्मा, नरेश शर्मा, मुक्कमिल पहलवान और फैज चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
थाना गढ़ीपुख्ता में बूंटा चौधरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रमोद जिला उपाध्यक्ष, प्रीतम सिंह जिला महासचिव, राधे युवा जिला उपाध्यक्ष, कल्लू, खालिद, लोकेंद्र मलिक, महबूब, आशीष और अनिल कश्यप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा बाबरी थाने पर भी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर आक्रोश जताया।