फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakiyu will oppose the installation of electricity meters on tube wells

नलकूपों पर बिजली के मीटर लगाने को भाकियू करेगी विरोध

Thu, 05 May 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will oppose the installation of electricity meters on tube wells
शामली में अधीक्षण अभियंता विद्युत को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
शामली। भाकियू नेताओं ने बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत रामकुमार से उनके कार्यालय में मिले। कार्यकर्ताओं ने नलकूपों पर मीटर लगाए जाने का विरोध करने की चेतावनी देते हुए अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि नलकूपों पर मीटर लगाने का सरकार का निर्णय किसान हित में नहीं है। इससे किसानों का शोषण होगा और वह बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे। सरकार ने चुनाव से पहले किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। अब उस वादे से मुकर गई है। यदि नलकूपों पर मीटर लगाए गए तो भाकियू इसका पुरजोर विरोध करेगी।
विज्ञापन

गांवों में मकानों पर लगे मीटर भी उतारकर अधिकारियों के कार्यालयों में भर दिए जाएंगे। इस मौके पर गुड्डू बनत, योगेंद्र पंवार, संजीव राठी, अरविंद खोड़समा, ब्रह्मपाल नाला, शांता प्रधान, उदयवीर सिंह, गय्यूर हसन, राजेश प्रधान, तालिब चौधरी, आशीष चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed