फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakiyu staged a sit-in at the Superintendent Engineer's office, raised the demand to fulfill the demand

Shamli News: भाकियू ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना, मांग पूरी करने की उठाई मांग

Fri, 21 Jul 2023 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in at the Superintendent Engineer's office, raised the demand to fulfill the demand
शामली कैराना रोड पर अ​धिक्षंण अ​भियंता का  घेराव कर हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता
- भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुकदमे वापस लेने, नलकूपों पर मीटर लगाने पर किया था ऐलान
विज्ञापन


- कार्यालय में किसानों की समस्या को लेकर पहुंचे थे, पदाधिकारी व कार्यकर्ता, धरना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, नलकूपों पर मीटर न लगाने की मांग को लेकर ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में पहुंचकर हंगामा व घेराव किया।
भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कपिल खााटियान व युवा जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ एसई कार्यालय में पहुंचे और वहां एसई का घेराव कर हंगामा किया। उन्होंने कहा जिन किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाए थे, जिनको उतारकर बिजली विभाग कार्यालय में जमा करा दिए थे। लेकिन उसके बाद भी किसानों पर मुकदमा दर्ज कराया था। बिल बकाया वाले नलकूपों के कनेक्शन काटने से रोकने, जो ट्रांसफार्मर फुंक जाता है उसको 24 घंटे में बदलने, ट्रांसफार्मर न बदलने वाले कर्मियों पर कार्रवाई करने, किसानों से चेकिंग के नाम पर हो रही अवैध उगाही को रोकने, सरकार की घोषणा के बाद भी बिजली माफ नहीं की गई, जिसको माफ करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इन मांगों को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। एसई रामकुमार ने कहा कि यह मांगे शासन स्तर की है और शासन से ही पूरी होगी। इसके बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने सभी एक्सईएन व एसई को कमरे में बंधक बनाकर ताला लगाने की घोषणा कर दी। शाम तक भाकियू का धरना जारी रहा। इस मौके पर गय्यूर खान, पुष्कर सिंह सैनी, तालिब चौधरी, मेहरदीन, इनाम, फुरकान, पुष्पेंद्र राणा, मिंटू सैनी, गुल्लू, ब्रहमपाल सिंह, पप्पू, देवराज, सचिन, बाबा शोकेंद्र सिंह, सुधीर, साबिर, मोनू, तसव्वर, टिक्की, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed