फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhainswal Sports Stadium will be constructed in September

सितंबर माह में भैंसवाल खेल स्टेडियम का होगा निर्माण

Sun, 31 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bhainswal Sports Stadium will be constructed in September
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भैंसवाल में 46 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित खेल स्टेडियम का निर्माण सितंबर में यूपीसीएल एजेंसी शुरू कर देगी। पहले चरण में निर्माण एजेंसी यूपीसीएल खेल स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल, चहारदीवारी, खेल स्टेडियम की सड़कें, दर्शक दीर्घा, ओवरहेड टैंक और ट्रैक का निर्माण कराएगी।
भैंसवाल गांव के जंगल में खेल स्टेडियम के लिए 4.5100 हेक्टेयर भूमि आरक्षित है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के आम बजट में शासन ने दस करोड़ की धनराशि जारी करने की घोषणा की थी। प्रमुख सचिव खेल ने 2 जून 2022 को 45.67 करोड़ में से प्रथम किस्त के रूप में दस करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी थी। भैंसवाल गांव में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जुलाई के दूसरे सप्ताह में निर्माण एजेंसी ने भैंसवाल गांव में जाकर शामली तहसील की राजस्व टीम से भैैसवाल खेल स्टेडियम की भूमि का कब्जा ले लिया था। शुक्रवार को लखनऊ सचिवालय में बापू भवन में प्रदेश की प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी और खेल निदेशक आरपी सिंह की अध्यक्षता में शामली जिले के भैंसवाल और हापुड जिले के खेल स्टेडियम के निर्माण को लेकर बैठक में विमर्श किया था। बैठक में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के अवर अभियंता सुरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास त्यागी और अवर अभियंता सुरजीत सिह ने बताया कि भैंसवाल खेल स्टेडियम का एक सप्ताह में एस्टीमेट डिजाइन समेत शासन को भेज दिया जाएगा। एस्टीमेट और डिजाइन मिलने के बाद अवमुक्त दस करोड़ की धनराशि निर्माण एजेंसी के खाते में धनराशि हस्तांतरित हो जाएगी। अगस्त के अंतिम सप्ताह में खेल स्टेडियम की धनराशि निर्माण एजेंसी के खाते में आ जाएगी।

उत्तर दिशा में बनेंगे आवास
निर्माण एजेंसी के अवर अभियंता सुरजीत सिंह ने बताया कि खेल स्टेडियम की भूमि दो हिस्से में विभाजित है। दक्षिण दिशा में पूर्वी यमुना नहर से सटी भूमि में बहुउद्देशीय हॉल, चहारदीवारी, खेल स्टेडियम की सड़कें, दर्शक दीर्घा, ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा। उत्तर की दिशा में हॉकी, बास्केट बॉल ग्राउंड व रनिंग ट्रैक बनेगा। साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों के आवास का निर्माण किया जाएगा। सितंबर में खेल स्टेडियम का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed