फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhadra was sidelined, the festival of Rakshabandhan celebrated with pomp

भद्रा को किया दरकिनार, धूमधाम से मनाया रक्षा बंधन का त्योहार

Thu, 11 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bhadra was sidelined, the festival of Rakshabandhan celebrated with pomp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/कैराना/ऊन/कांधला/झिंझाना/गढ़ीपुख्ता/थानाभवन/जलालाबाद। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही भाइयों-बहनों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना शुरू हो गया था। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने उनकी रक्षा का संकल्प लेकर उपहार भेंट किए।
इस बार भद्रा के चलते रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति थी। कुछ ज्योतिषाचार्य 11 तो कुछ 12 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने के पक्ष में थे। लेकिन भद्रा को भूलकर ज्यादातर लोगों ने बृहस्पतिवार को खुशियों के साथ त्योहार मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधस्रद्भ उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। राखी व मिठाई की दुकानों पर भी भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में शुक्रवार को भी लोग रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगे।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज की बसों में सवारियों रही आपाधापी
शामली। रक्षाबंधन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अपेक्षा से अधिक भीड़ यूपी रोडवेज की बसों उमड़ पड़ी। शामली से मेरठ-सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। दिल्ली, पानीपत, करनाल आदि जाने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। रोडवेज बसों में बैठने के लिए सवारियों में आपाधापी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन के मद्देनजर बृहस्पतिवार सुबह से बस अड्डे की ओर सवारियों की भीड़ निकल पड़ी। आलम यह था कि यूपी रोडवेज की बसें अड्डे पर आते ही भर जाती थीं। कई यात्री खिड़कियों के रास्ते सामान तथा बच्चों को बस में अंदर करके सीट घेरने की कोशिश करते दिखे। यूपी रोडवेज बसें जैसे ही बस अड्डे से चलती। वहां पर सवारियों की संख्या ओर बढ़ जाती। बसों में बैठने के लिए सवारियों में आपाधापी रही। धक्कामुक्की के बीच किसी तरह लोग बसों में सवार हुए। इस दौरान महिलाओं को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं।
सरकारी कार्यालयों में रक्षाबंधन का अवकाश घोषित होने के बाद यूपी रोडवेज के बस अड्डों में अच्छी खासी भीड़ उमड़ पड़ी। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि सवारियों की भीड़ बढ़ने से प्रतिदिन की यूपी रोडवेज की बसों से औसतन आय तीन लाख रुपये आने की संभावना है। 40 प्रतिशत महिला सवारियों ने मुफ्त में यूपी रोडवेज की बसों में सफर किया है।
शहर के रास्ते जाम, रेंगते रहे छोटे-बड़े वाहन
शामली। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते बृहस्पतिवार को शहर के रास्ते दिनभर जाम रहे। जिसके चलते लोगों को त्योहार पर परेशानी का सामना करना पड़ा। मेरठ-करनाल हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। शहर में आने वाली करनाल की रोडवेज बसों को पूर्वी यमुना नहर की पटरी का सहारा लेकर शहर में आना पड़ा।

पूर्वाह्न 11 बजे के बाद मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। इसके चलते करनाल से शामली शहर आने वाली रोडवेज बसों को आरके पीजी कॉलेज के बाहर मोड़कर पूर्वी यमुना नहर की पटरी से होकर करमूखेड़ी पुल से पानीपत रोड बस अड्डे तक आना पड़ा। शहर के विजय चौक से करनाल रोड पर आरके पीजी कॉलेज से आगे तक वाहन जाम में फंसे रहे। दूसरी ओर, विजय चौक से लेकर रेलपार बाईपास से आगे तक वाहनों का जाम रहा। इससे छोटे-बड़े वाहनों के चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम पिछले पंद्रह दिन में दूसरी बार लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed