{"_id":"5cc73a37bdec2207594afb34","slug":"bhaakiyu-gujraat-me-kisaano-par-darj-mukadme-se-naaraaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू गुजरात के किसानों पर दर्ज मुकदमे से नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू गुजरात के किसानों पर दर्ज मुकदमे से नाराज
Mon, 29 Apr 2019 11:24 PM IST
NAVEEN GUPTA
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने गुजरात में एक खास किस्म का आलू बोने पर बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा कॉपी राइट एक्ट के तहत छह किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने पर नाराजगी जताई है। भाकियू ने एक मई को प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन का एलान कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि किसानों से केस वापस नहीं हुए तो किसान उक्त कंपनी के उत्पाद भी बाजार में नहीं बिकने देंगे।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि गुजरात में कुछ किसानों ने एक खास किस्म के आलू को बोया था। अमेरिका की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी का दावा है कि ये इस खास किस्म के आलू का पेटेंट उनके पास है। इस आलू से वे एक ब्रांड के चिप्स बनाते हैं। कंपनी ने आरोप लगाया कि उक्त किसानों ने इस किस्म का आलू बोकर बोकर पेटेंट कानून का उल्लंघन किया है। इस पर वहां के छह किसानों पर केस दर्ज करा दिया। प्रति किसान एक एक करोड़ रुपये का दावा किया गया है। उक्त कंपनी की इस कार्रवाई से किसानों में गुस्सा है।
राकेश टिकैत ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां यदि इसी तरह किसानों पर केस दर्ज कराएंगे तो वे तबाह हो जाएंगे। एक करोड़ किसान कहां से देगा। ये सीधे सीधे किसानों का उत्पीड़न है। यदि ये कंपनियां इसी तरह हावी रही तो एक दिन एक दिन देश की खेती बाड़ी पर कब्जा कर लेंगी और किसान बर्बाद हो जाएगा। टिकैत ने कहा कि किसानों का ये उत्पीड़न भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके विरोध में भाकियू एक मई को प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में सभी जनपदों की भाकियू इकाइयों को अवगत करा दिया गया है। उधर, भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने बताया कि संगठन के आह्वान पर संगठन शामली जिला मुख्यालय पर पूरे जोरदार ढंग से धरना प्रदर्शन करेगा। जिले भर से भाकियू कार्यकर्ता और किसान एक मई को कलक्ट्रेट पर एकत्र होंगे और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कंपनी ने यदि किसानों पर दर्ज केस वापस नहीं लिए और उनका उत्पीड़न बंद नहीं किया तो भाकियू उक्त कंपनी के चिप्स ,कोल्ड ड्रिंक और अन्य उत्पाद भी नहीं बिकने देगी। किसान जहां भी ये उत्पाद बिकेगी विरोध किया जाएगा और दुकानदारों से भी उन्हें ना बेचने की अपील की जाएगी। अहलावत ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों को देश में बढ़वा देना बिल्कुल गलत है, एक तरफ तो स्वदेशी चीजें अपनाने का संदेेश दिया जा रहा है दूसरी तरफ बहुराष्ट्रीय कंपनियों को हावी किया जा रहा है, जिसे किसान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
कंपनी-पेप्सिको -देना चाहें तो खबर में दिया नहीं गया है।
भाकियू ने पीड़ित किसानों के लिए मांगा मुआवजा
कैराना में दो दिन पूर्व सहपत और डुंडूखेड़ा में आग से गेहूं की फसल जलने के मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भाकियू ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। सोमवार को भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम डाक्टर अमित कुमार से मिलकर ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन में कहा कि दो दिन पूर्व कैराना ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सहपत और डुंडूखेड़ा में प्राकृतिक आपदा के कारण लगभग ढाई हजार बीघा गेहूं की फसल आग में जलकर राख हो गई। इन गांवों के अलावा गढ़ीरामकौर, दभेड़ीखुर्द, मुकंदपुर खेड़ी, अकबरपुर सुन्हेटी आदि गांवों में भी आग से किसानों की फसल जली है। अग्निकांड के बाद किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। क्योंकि सालभर में तैयार होने वाली गेहूं की फसल के सहारे न जाने किसानों के क्या-क्या सपने होते हैं। उन्होंने पीड़ित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस दौरान ओमबीर पटवारी, डायरेक्टर पुष्पेंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष गय्यूर हसन, इमरान चौहान, आमिर अली, सुहैब खान, नवाब अली, दिलशाद, मुस्तकीम चौधरी, चौधरी तालिब एडवोकेट, तारिक रजा, जहांगीर चौहान, मुबारिक अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने फसल के नुकसान की ली जानकारी
सहपचत और डुंडूखेड़ा के जंगल में आग से गेहूं की फसल के नुकसान का जायजा लेने के लिए सोमवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल गंगोह विधायक एवं कैराना लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की अगुवाई में पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों गांवों में पहुंचकर पीड़ित किसानों से वार्ता की तथा इस अग्निकांड पर दुख जताया। प्रतिनिधिमंडल ने खेतों में पहुंचकर अग्निकांड में हुई क्षति का भी जायजा लिया। इस दौरान विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि अग्निकांड से पीड़ित किसानों की परेशानी पर सरकार गंभीर हैं। प्रशासन भी पूरी तत्परता के साथ सर्वे कराने में जुटा है। वे गांवों में नुकसान के आंकलन के लिए पहुंचे हैं। हर पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि वह अग्निकांड वाले दिन भी प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे थे, तब क्षति का सही अनुमान नहीं लग पाया था। उनकी सहानुभूति हर किसान परिवार के साथ है। सभी पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, रामजीलाल कश्यप, अजय संगल, अभय तोमर, राजकुमार चौहान, नरेश सहपत, पप्पू रादोर और ग्राम प्रधान बिल्लू आदि मौजूद रहे।