फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Being made of clay instead of stone embankment

पत्थर की जगह मिट्टी से बनाया जा रहा तटबंध

Tue, 13 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 13 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Being made of clay instead of stone embankment
Negligence - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बाढ़ के मुहाने पर बैठे मंडावर गांव की सुरक्षा के लिए सरकार                  बेशक गंभीर है, और साढ़े तीन करोड़ की लागत से गांव को बचाने के लिए यमुना तटबंध को मजबूत बनाने का कार्य भी शुरू करा दिया, लेकिन इस प्रोजेक्ट के निर्माण में की जा रही धांधली से सरकार की मंशा पर पानी फिरता दिख रहा है।
विज्ञापन


तटबंध में पत्थर की जगह मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है और वह भी पुरानी ठोकर से उखाड़ी जा रही है। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कैराना तहसील क्षेत्र के कई गांव यमुना किनारे बसे हैं। यमुना में बाढ़ आती है तो इन गांवों के लिए भी खतरा पैदा हो जाता है। लोगों को बचाने के लिए सरकार द्वारा यमुना तटबंध बनाया गया था। लेकिन यमुना द्वारा कटान किए जाने के कारण बांध को भी खतरा उत्पन्न हो जाता है। मंडावर में कटान का खतरा अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते जिला प्रशासन द्वारा यमुना बांध को मजबूत करने के लिए साढ़े तीन करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, जिस पर कार्य भी शुरू हो चुका है, लेकिन कार्य में जमकर अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार तटबंध को मजबूत करने के लिए पेचिंग कार्य कराया जा रहा है। 



यमुना के बहाव को रोकने   के लिए पत्थर डालकर उसका निर्माण किया जाता है, ताकि कटान न हो सके, लेकिन यहां पत्थर की जगह मिट्टी का प्रयोग किया                   जा रहा है और उसे छिपाने के           लिए मिट्टी के ऊपर पत्थर रखे जा रहे हैं। नाजिम, फारुख, शाहदीन आदि ने डीएम से मामले की शिकायत की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed