फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beginning of the new bridge of Yamuna from the feet of Shiva devotees

विकास की बात- शिवभक्तों के चरणों से होगा यमुना के नए पुल का श्रीगणेश

Mon, 11 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Beginning of the new bridge of Yamuna from the feet of Shiva devotees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। यमुना पर बन रहे फोरलेन पुल का निर्माण पूरा होने को है। पुल की एक साइड पर तारकोल की काली सड़क बनकर तैयार है। एप्रोच रोड भी बन चुकी है। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर पैदल हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली जाने वाले शिवभक्तों के लिए नए फोरलेन पुल की एक साइड खोलने की तैयारी चल रही है।

यमुना पर 60 के दशक में करीब 50 लाख रुपये की लागत से 510 मीटर लंबा पुल बनाया गया था। यह पुल अब जर्जर हो चुका था। सितंबर 2020 से पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच 709 एडी का निर्माण जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। निर्माण एजेंसी द्वारा यमुना पर पुराने पुल के बराबर में ही 510 मीटर लंबा फोरलेन पुल बनाया जा रहा है। यह लगभग तैयार हो चुका है। यह पुल 32 फिट चौड़ा है, इसकी एक साइड 16 फिट की है। इसमें तीन फीट का फुटपाथ होगा। इस तरह से एक साइड में 13 फिट की सड़क पर वाहन दौड़ेंगे। 12-12 पिलर पर पुल बनाया गया है। पुल के दोनों साइड अप्रोच रोड भी लगभग तैयार है। पुल की एक साइड तारकोल की काली सड़क भी बन गई है। अब इंतजार केवल पुल के चालू होने का है। 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। प्रशासन पुल की तैयार हुई एक साइड को पैदल जाने वाले कांवड़ियों के लिए खोलने की तैयारी कर रहा है। जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर वरुण धवन व प्रोजेक्ट मैनेजर जीतू राज ने बताया कि पुल की एक साइड एक-दो दिन में पूरी तरह तैयार हो जाएगी। इसके बाद पैदल जाने वाले कांवड़ियों के लिए पुल की एक साइड खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed