{"_id":"5ec963538ebc3e907d083346","slug":"before-the-murder-the-killers-had-stolen-a-tractor-from-the-kiln-shamli-news-mrt483099988","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या से पहले हत्यारोपियों ने भट्ठे से चोरी किया था ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या से पहले हत्यारोपियों ने भट्ठे से चोरी किया था ट्रैक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। हरियाणा के पानीपत निवासी तरुण के हत्यारोपियों ने हत्या से एक दिन पहले ट्रैक्टर समालखा ईंट भट्ठे से चोरी किया था। आरोपियों से बरामद ट्रैक्टर को लेने हरियाणा पुलिस कोतवाली पहुंची।
12 मई को गांव बुच्चाखेड़ी के निकट खेत में युवक का शव मिला था। 16 मई को हरियाणा के थाना मतलौंडा के गांव कुरनाला निवासी सुरेश ने कोतवाली पहुंचकर शव की पहचान अपने बेटे तरुण उर्फ तन्नी के रूप में की थी। 19 मई को पुलिस ने समालखा थाने के गांव नारायणा निवासी अमित, काला उर्फ जोगिंदर और सपना को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। शनिवार को समालखा थाने के हेड कांस्टेबल हैप्पी सिंह ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि हत्या से एक दिन पहले समालखा के पास ईंट भट्ठे से पट्टी कल्याना निवासी धर्मवीर सिंह का ट्रैक्टर चोरी हुआ था, जिसका मुकदमा उनके थाने में दर्ज है। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि हरियाणा पुलिस को कहा कि वो अपने यहां दर्ज चोरी के मुकदमे के आधार पर कोर्ट में ट्रैक्टर सपुर्दगी का आवेदन कर ट्रैक्टर ले सकते है। इसके बाद हरियाणा पुलिस लौट गई।