{"_id":"647f25ce5b09d914e3096851","slug":"bed-joint-entrance-examination-will-be-held-at-five-centers-in-the-district-shamli-news-c-26-1-smrt1048-4019-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में पांच केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में पांच केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
-15 जून को दो पाली में होगी परीक्षा, 2085 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून को पांच केंद्रों पर होगी। दो पाली में होने वाली परीक्षा में 2085 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी वीवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुधीर कुमार ने बताया परीक्षा 15 जून को दो पाली में होगी। जिला मुख्यालय पर वीवी पीजी कॉलेज, आरके पीजी कॉलेज, आरके इंटर कॉलेज, ब्रिग्रेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज और हिंदू कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। उन्होंने बताया परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए दस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक रहेंगे। पांच मजिस्ट्रेट और तीन केंद्र प्रतिनिधियों की देखरेख में परीक्षा होगी। उन्होंने बताया परीक्षा के लिए 2085 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ एक पासपोर्ट साइज का फोटो, प्रवेश पत्र और एक आईडी प्रूफ लेकर जाएं।