{"_id":"619943bb6bcb904cc741ce2a","slug":"became-backward-in-the-ranking-of-cleanliness-survey-shamli-news-mrt565668042","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण रैकिंग में बनत पिछड़ा, बाकी निकायों में आया सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण रैकिंग में बनत पिछड़ा, बाकी निकायों में आया सुधार
विज्ञापन
शामली। केंद्र सरकार की तरफ से स्वच्छ भारत मिशन के तहत निकायों में कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की रैंकिंग जारी की गई। पिछले साल की तुलना में बनत नगर पंचायत रैंकिंग में पिछड़ गया जबकि शामली समेत जिले की अन्य सभी निकायों की रैकिंग में इस साल सुधार आया है।
केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत देेश के प्रमुख शहरों और कस्बों में इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 एक मार्च से 31 मार्च तक कराया गया था। दिल्ली की टीम ने निकायों में पहुंचकर शहर में साफ-सफाई, शौचालय, कूड़ा निस्तारण समेत कई बिंदुओं पर सर्वे किया था। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक उत्तम सिंह पूनिया ने बताया कि शनिवार को केंद्र सरकार की तरफ से स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग जारी की गई। एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की राष्ट्रीय स्तर पर और एक लाख से कम आबादी वाले निकायों की जोनवार रैकिंग जारी हुई है। जिले में शामली नगरपालिका की आबादी एक लाख से ऊपर होने के कारण राष्ट्रीय स्तर पर 301वीं रैंक मिली है, जबकि पिछले साल 342 रैंक मिली थी। बनत नगर पंचायत रैकिंग में पिछड़ा है। बनत को इस बार 307वीं रैंक मिली है, जबकि पिछले साल 240 रैंक मिली थी। इसके अलावा नगरपालिका कैराना, नगर पंचायत कांधला, थानाभवन, जलालाबाद, गढ़ीपुख्ता, एलम, ऊन, झिंझाना की रैंकिंग में पिछले साल की तुलना में सुधार आया है।
जिले के निकायों की रैंकिंग की तुलनात्मक स्थिति
निकाय - 2021 - 2020
शामली - 301 - 342
कैराना - 80 - 82
कांधला - 50 - 123
थानाभवन - 62 - 115
जलालाबाद - 141 - 520
बनत - 307 - 240
एलम - 408 - 527
ऊन - 428 - 448
झिंझाना - 336 - 460
गढ़ीपुख्ता - 393 - 466