फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beam fell while repairing Harijan Choupal

हरिजन चौपाल की मरम्मत करते समय बीम गिरा

Sat, 05 Feb 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Beam fell while repairing Harijan Choupal
Beam fell while repairing Harijan Choupal - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव राझड़ में गन्ना मंत्री सुरेश राणा की विधायक निधि से हरिजन चौपाल पर लिंटर डाले जाने से पहले बीम गिर गया। निर्माण कार्य में जुटे मजदूर बाल-बाल बचे। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन

गांव राझड़ में हरिजन चौपाल में मरम्मत और लिंटर का कार्य किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह मजदूर दीवार पर निर्माण कार्य कर रहे थे। तभी बीम गिर गया। हादसे में मजदूर बाल-बाल बचे। चौपाल पर घटिया सामग्री लगने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मौके पर लोकेश कुमार, राजेंद्र, उदयवीर देशवाल, राजीव, संजीव, रामवीर सिंह, हरि सिंह, पवन सिंह, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे है। ग्राम प्रधान के पति सुनील कुमार का कहना है गन्ना मंत्री सुरेश राणा के कहने पर हरिजन चौपाल का प्रस्ताव भेजा गया था। गांव में इस कार्य की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। आरईएस के एक्सईएन जवाहर सिंह ने बताया कि चौपाल वर्षों पुरानी है। इसकी छत पर लिंटर डालने के लिए पैसा मिला था। ग्रामीणों के विरोध के चलते पुराने आर्च तोड़ने पड़ा। जिसके लिए पहले बीम को भी तोड़ा गया। कोई बीम नहीं गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed