फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Be the longevity of my beloved

मेरे सजना की हो लंबी उम्र

Sat, 31 Oct 2015 12:24 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 31 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Be the longevity of my beloved
शामली। जिले भर में करवाचौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखे और चंद्र दर्शन के बाद ही उसे खोला। कई पतियों ने भी अपनी पत्नियों के साथ व्रत रखा।
विज्ञापन


शुक्रवार को करवा चौथ पर सुबह से ही सुहागिनों में उत्साह था। घरों में महिलाओं ने सज संवरकर करवा चौथ की कथा पढ़ी। कई जगह महिलाएं एकत्रित होकर टोलियां बनाकर करवा चौथ की कथा पढ़ रही थी। दोपहर को महिलाओं ने घर में पकवान बनाने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन


शाम को अपने बुजुर्गों को उपहार दिए और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद रात को महिलाएं घर की छतों पर चंद्र दर्शन के लिए पहुंच गई। काफी उत्साह के साथ चंद्र दर्शन पर महिलाओं ने चंद्र देवता को जल चढ़ाया और इसके बाद ही पानी पीकर अपना व्रत खोला। कई स्थानों पर महिलाओं ने अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला। कुछ जगह पति ने भी दिन भर व्रत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के धीमानपुरा निवासी राघव बंसल ने अपनी पत्नी स्वाति के साथ करवा चौथ का व्रत रखा। राघव ने बताया कि हाल ही में उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है उन्होंने मिलकर अपने बेटे के लिए ईश्वर से मनोकामना की। कमला कालोनी के व्यापारी अंकित गोयल ने भी अपनी पत्नी के साथ व्रत रखा। बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ रही। देर रात तक लोगों ने दीवाली की खरीददारी भी की। कई नव दंपति रात को एक साथ रेस्तरां में खाना खाने भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed