फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Be mindful of the rules

नियमों के प्रति जागरूक किया

Wed, 18 Nov 2015 12:46 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 18 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Be mindful of the rules
शामली। मेपल्स एकेडमी के छात्रों ने यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता के लिए मंगलवार को रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बिना हेलमेट के चल रहे बाइक सवारों को फूल देकर जागरूक किया।
विज्ञापन


यातायात माह के तहत निकाली गई जागरूकता रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, पेंटिंग व बैनर से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन करने से ही सफर सुविधाजनक होगा और दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने शराब पीकर वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया। इसके लिए छात्र-छात्राओं ने बिना हेलमेट के आने वाले बाइक सवारों को फूल भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना व कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। नियमों के पालन से ही हम दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। इस अवसर पर प्रताप सिंह, पवन शास्त्री, रविश शर्मा, रितु गोयल, मनोज, रिजवान अली, रितू सरोहा, मोनू कुमार, पिंकी बालियान, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed