{"_id":"685eeb1aebe183184709547a","slug":"be-alert-and-avoid-cyber-thugs-sp-shamli-news-c-26-1-aur1003-144622-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक रहें और साइबर ठगों से बचें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक रहें और साइबर ठगों से बचें : एसपी
विज्ञापन
शामली के महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस पाठशाला के कार्यक्रम में
- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम शहर के महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में हुआ। एसपी रामसेवक गौतम ने कहा कि सभी छात्र-छात्रा जागरूक रहें और साइबर ठगों से बचें। खुद और परिवार व रिश्तेदारों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक करें।
एसपी ने कहा कि इस समय साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए किसी भी अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट सोशल मीडिया पर स्वीकार न करें। कोई व्यक्ति फोन करके ओटीपी मांगता है या किसी अन्य प्रकार से धोखाधड़ी करने का प्रयास करता है तो 1930 पर तुरंत कॉल कर जानकारी दें। साइबर ठग कॉल के माध्यम से अभिभावक को बताते हैं कि हमने आपके बच्चे को किडनैप कर लिया है। हूबहू उसकी आवाज में बात करते हैं और बच्चा घर पर न होने पर परिजन झांसे में आकर धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। किसी को भी कोई परेशानी होने पर बिना डरे पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करते मदद लेनी है। इसके साथ ही बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि 12वीं तक की मेहनत से की गई पढ़ाई ही आपकी सफलता की कुंजी है। पुलिस हेलपलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090 आदि के बारे में जानकारी दी। कहा कि कॉल करते ही तुरंत मदद मिलेगी।
उन्होंने सभी को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि कोई नाबालिग अगर वाहन चलाते पाया जाता है तो उसके अभिभावक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी को अपने परिजनों को हर हाल में यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने की अपील करनी है, जिससे भविष्य में कोई हादसा न हो सके। इस दौरान प्रबंधक श्यामपाल सिंह, हरबीर सिंह मलिक, प्रधानाचार्य विनोद शर्मा, लोकेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, डॉक्टर बिरसपाल, प्रदीप मलिक, कृष्ण कुमार शर्मा रहे। संचालन बृजवीर चौधरी ने किया।