फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BCA student shot dead

बीएसएफ के जवान के पुत्र की गोली मारकर हत्या

Sat, 29 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
BCA student shot dead
बीसीए के छात्र की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में शुक्रवार शाम करीब आठ बजे बीएसएफ जवान के इकलौते पुत्र अनमोल (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अनमोल दिल्ली में रहकर बीसीए कर रहा था और दीपावली की छुट्टियों में गांव में आया हुआ था।
अनमोल गांव जलालपुर निवासी प्रवीण शर्मा का पुत्र था। प्रवीण शर्मा बीएसएफ में है और उनकी तैनाती भी दिल्ली में है। अनमोल में दिल्ली में उनके पास रहकर पढ़ाई करने के साथ सेना भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह गांव में हो रहे मां भगवती के जागरण में गया था। जागरण स्थल के बाहर ही गांव के आर्यन पुत्र जितेंद्र व उसके साथियों ने उसे रोक लिया और उसके सीने से तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद अनमोल का चचेरा भाई गोल्डी उसे लेकर शामली स्थित सीएचसी पर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोल्डी का कहना है कि अनमोल मरने से हमलावरों के नाम की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अभिषेक झा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। देर रात करीब 11 बजे तक परिजनों की ओर कोई तहरीर नहीं दी गई थी। एसपी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ढिलाई से बढ़ गई हिम्मत
हत्या के इस मामले का आरोपी आर्यन आपराधिक प्रवृति का है। वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। गांव वालों का कहना है वह सनकी किस्म का है। जेल में कई बार रहने के बाद भी उसकी अपराध करने की प्रवृति कम होने के बजाए पहले से ज्यादा बढ़ गई है। शामली पुलिस उस पर ढिलाई बरतती रही। जिसकी वजह से यह वारदात हो गई।

बुझा दिया परिवार का चिराग
अनमोल अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है। पिता अपनी ड्यूटी के लिए और अनमोल पढ़ाई के लिए दिल्ली में रह रहे हैं। दीपावली पर मां, बहन और दादा-दादी के साथ वह त्योहार मनाने गांव आया था। उसकी हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed