फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bathing of Brahma Muhurta gives fruits like yajna

यज्ञ के समान फल देता है ब्रह्म मुहूर्त का स्नान

Fri, 20 Nov 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bathing of Brahma Muhurta gives fruits like yajna
जलालाबाद। कथा व्यास अवनीश आहूजा ने कार्तिक महात्म्य की कथा में कार्तिक मास में सुबह के स्नान करने और एकादशी व्रत के महत्ता बताई।
विज्ञापन

पंजाबी सत्संग भवन में चल रही कार्तिक महात्म्य कथा में कथा व्यास ने बताया कि कार्तिक मास में नित्य ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से यज्ञ करने के समान फल की प्राप्ति होती है। विष्णु भगवान कहते हैं, हे देवताओं आज एकादशी के दिन आप सब ने मुझे जगाया है, इसलिए सब तिथियों में एकादशी की मान्यता अत्यधिक होगी। उन्होंने मत्स्य अवगत की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान मत्स्य (मछली) का रूप धारण करके विंध्याचल में निवास कर रहे महर्षि कश्यप की अंजली में आ गए।

कश्यप जी ने मत्स्य को कमंडल में डाल लिया। कमंडल भर जाने पर मत्स्य को कश्यप जी ने कुएं में छोड़ा। जहां मत्स्य का आकार बढ़ने पर उसे फिर समुद्र में छोड़ दिया गया। तभी भगवान ने एक विशाल मछली का रूप धारण करके दैत्य राज शंखासुर को मार दिया। शंखासुर को मारने के बाद भगवान मत्स्य रूप त्याग कर विश्राम हेतु बद्रीनारायण चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed