{"_id":"621538d70465d5774a5229c6","slug":"barrier-of-dhimanpura-railway-gate-broken-jam-in-the-city-shamli-news-mrt577968491","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमानपुरा रेलवे फाटक का बैरियर टूटा, शहर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमानपुरा रेलवे फाटक का बैरियर टूटा, शहर में लगा जाम
विज्ञापन
शामली धीमानपुरा फाटक के बीच में फंसी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीमानपुरा रेलवे फाटक का बैरियर टूटा, शहर में लगा जाम
शामली। इंजन शंटिंग के दौरान शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक को बंद करते समय वाहन की टक्कर लगने बैरियर टूट गया। जिसके बाद रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति बनी रही। तीन बजे के लगभग सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली लाल ट्रेन को स्लाइडिंग बूम बैरियर डालकर निकाला गया। छह घंटे की मरम्मत के बाद बैरियर ठीक हुआ।
मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे के लगभग शामली रेलवे स्टेशन यार्ड में रेल का इंजन शंटिंग कर रहा था। इंजन के शटिंग करते समय धीमानपुरा रेलवे फाटक को बंद करने के लिए बैरियर नीचे डाला रहा था। इसी दौरान एक वाहन ने टक्कर मारकर बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया। बैरियर में वाहन की टक्कर लगने से बिजली के तारों की ओर लुढ़कने लगा। इसी बीच रेलवे के सिग्नल के अफसरों ने सक्रियता दिखाते हुए स्लाइडिंग बूम का सहारा लेकर धीमानपुरा रेलवे फाटक को बंद करना पड़ा। रेलवे फाटक बंद होने शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर शिव चौक और दूसरी ओर कुड़ाना मोड़ तक छोटे-बड़े वाहनों का जाम लग गया। इससे आने जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तर रेलवे के सिग्नल अवर अभियंता एके पांडेय ने बताया कि दोपहर तीन बजे के बाद सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली लाल ट्रेन को स्लाइडिंग बूम के माध्यम से निकाला गया। उन्होंने बताया कि करीब छह घंटे तक चले मरम्मत कार्य के बाद बैरियर ठीक हो गया है।