फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Barot-Aminagar Sarai road will be widened with Rs 48 crore

Baghpat News: 48 करोड़ रुपये से होगा बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग का चौड़ीकरण

Wed, 01 Mar 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Barot-Aminagar Sarai road will be widened with Rs 48 crore
अमीनगर सराय- बड़ौत मार्ग
बागपत। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग का 48 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण किया जाएगा। जिसके प्रस्ताव पर मेरठ में मुख्य अभियंता कार्यालय से मुहर लगाकर शासन को भेज दिया गया है। वहां से बजट मिलने का इंतजार किया जा रहा है, जिससे चौड़ीकरण कराया जा सके। इससे वहां के 30 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग से नगर के अलावा आसपास के करीब 30 गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते है। इसके अलावा शुगर मिल चलने पर किसान भी उस मार्ग से गन्ना लेकर मिलों में जाते है। 21.65 किलोमीटर लंबा यह मार्ग अभी साढ़े पांच मीटर चौड़ा है। मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इसपर हादसे भी होते है। इसलिए लोनिवि के अधिकारियों ने मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर मुख्य अभियंता कार्यालय भेजा था, जहां से 48 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर करके शासन को भेज दिया गया। अब वहां से मुहर लगते ही बजट जारी किया जाएगा और बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग के चौड़ीकरण पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये विद्युत लाइन हटाने पर होंगे खर्च
बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव में ऊर्जा निगम से भी खंभे व लाइन हटाने के लिए आने वाले खर्च का प्रस्ताव मांगा गया। जिसमें ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने करीब एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर लोनिवि को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग चौड़ा होने से आवागमन होगा सुलभ
बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर काफी आवागमन है और इसकी चौड़ाई कम होने से हादसों का डर रहता है। इसके चौड़ीकरण से काफी फायदा मिलेगा तो किसानों के लिए भी काफी राहत होगी। - राकेश प्रधान

जल्दी के चक्कर में भिड़ जाते है वाहन
बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर रोजाना हजारों लोग अपने वाहन लेकर आवागमन करते है। जहां जल्दी के चक्कर में वाहनों की गति तेज होती है तो वाहनों की भिड़ंत भी होती रहती है। मार्ग चौड़ा होने से सुरक्षित आवागमन होगा। - अजय।


वर्जन..............
बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव अब शासन तक पहुंच गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही बजट जारी होगा और इसपर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - कुलदीप निमेश, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed