{"_id":"6abeaeb440134908e5021007","slug":"barged-into-the-shop-and-vandalized-it-beat-up-three-people-shamli-news-c-26-1-sal1002-175238-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, तीन को पीटा, तीन नामजद समेत 33 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, तीन को पीटा, तीन नामजद समेत 33 पर रिपोर्ट
Fri, 02 Oct 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
कांधला में तोड़फोड़ के बाद सामान बाहर निकालते आरोपी पक्ष के लोग। वीडियोग्रैब
कांधला। रेलवे रोड स्थित जाट कॉलोनी में दुकान पर कब्जे को लेकर बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के 33 लोगों दुकान को अपना बताते हुए घुसे और तोड़फोड़ की। वहां मौजूद तीन लोगों की पिटाई की। दुकान से सामान और करीब एक लाख रुपये ले जाने का आरोप है। पिटाई में घायल मोहित शर्मा को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना की तोड़फोड़ और पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
दुकानदार विनय कुमार के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह दुकान से काम खत्म कर घर चला गया था। कुछ देर बाद मोहल्ला खेल निवासी नूरदीन, गुलजार और जाहिद 25-30 लोगों के साथ दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। दुकान पर मौजूद सहयोगी मोहित शर्मा, सोनू, आकाश और राज की पिटाई की। दुकान का सामान भी बाहर फेंक दिया।
विनय के अनुसार दुकान के मालिकाना हक को लेकर पहले से न्यायालय में विवाद चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद समेत 33 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद