{"_id":"580e5bd64f1c1b994fbc205e","slug":"banks-assess-the-safety-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की सुरक्षा का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की सुरक्षा का जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
safty
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। एसपी डॉ. अजयपाल ने कैराना के बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बैंकों के अलार्म, सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा की जांच पड़ताल की। साथ ही बैंक प्रबंधक को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सोमवार को एसपी सबसे पहले शामली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे, यहां पर उन्होंने अलार्म बजवा कर देखा। साथ ही उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की। उन्होंने बैंक के सुरक्षा गार्ड और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां पर एसपी जैसे ही बैंक से बाहर आए तो उन्होंने एक बाइक बिना नंबर की और दूसरी अवैध रूप से पुलिस की प्लेट लगी बाइक को सीज करा दिया।
इसके बाद वे एसपी स्टेट बैक में पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शाखा प्रबंधक को हिदायत दी कि अगर कोई ग्राहक आपके बैंक से बड़ी धनराशि निकालता है तो सुरक्षा गार्ड और पुलिस को भी सूचित किया जाए, ताकि लूटपाट की वारदातों को रोका जा सके। एसपी ने बैंकों में रात के समय चौकीदार की व्यवस्था किए जाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान सीओ भूषण वर्मा और कोतवाली पुलिस मौजूद रही।