फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Banks and ATMs not break crowd

बैंकों और एटीएम पर नहीं टूट रही भीड़

Wed, 21 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 21 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Banks and ATMs not break crowd
bank news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बैंकों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह से ही बैंकों व एटीएम पर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाती है। वहीं कुछ बैंकों पर टोकन लेने के लिए हंगामा होता रहता है तो कहीं एटीएम पर एक से ज्यादा कार्ड प्रयोग करने पर हंगामा होता रहता है।
विज्ञापन


बुधवार को भी शहर के बैंकों और एटीएम पर सुबह से ही कैश लेने के लिए भीड़ लगी रही। किसी बैंक में कम तो किसी में ज्यादा कैश ग्राहकों को दिया गया। वहीं एटीएम पर सुबह 9 बजे से ही कैश डलने से पहले लोगों की लंबी लाइन लग गई। जिनमें कैश डलने के बाद लोगों का हंगामा शुरू हो गया। शहर के एसबीआई पर एक लाइन युवाओं की, एक बुजुर्गों और महिलाओं की लगी रही।
विज्ञापन


पीएनबी में भी ग्राहकों की भरमार रही जिसमें लोगों को छह हजार रुपये ही देकर संतुष्ट किया गया। इंडियन ओवरसीज बैंक व एक्सिस बैंक में टोकन को लेकर मारामारी मची रही। इलाहाबाद व इंडियन बैंक में दोपहर को ही कैश समाप्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद में छह व इंडियन बैंक में दो हजार रुपये दिए गए। जिसके बाद दोपहर में ही कैश समाप्त होने से ग्राहक को मायूस होकर लौटना पडा। शहर के कार्पोरेशन बैंक के एटीएम व पीएनबी एटीएम पर कैश डलने से तीन से चार घंटे पहले ही लंबी लाइन लगी रही। लेकिन कैश दोपहर बाद ही डल पाया। जिसके बाद कैश निकालने को लेकर ग्राहकों का हंगामा होता रहा। 

कार्पोरेशन एटीएम में एक घंटे बाद ही कैश समाप्त होने पर ग्राहकों को सुबह से लाइन में लगकर भी कैश नहीं मिल सका। जिसके बाद लोग मायूस होकर शहर के अन्य एटीएम की ओर दौड़ने लगे।

लाइन में महिला बेहोश  
चौसाना।  पीएनबी चौसाना की शाखा ने आरबीआई के आदेश को हवा में उड़ा दिया और पुरानी करेंसी जमा करने वालों को परेशान करते हुए एक फार्म भरवाया गया। जो अंग्रेजी में होने के कारण ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


विरोध करने  बैंक का कहना है कि आदेश रद के संबंध में अब तक कोई नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है। पैसा निकालने आए ग्रामीणों की परेशानी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन से लाइन में लग रही डिंपल आज आठ बजे लाइन में लगी थी, लेकिन चार बजे तब उसकी बारी नही आ सकी। जिसके कारण महिला बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed