{"_id":"5849a38b4f1c1b104f44a07b","slug":"bankon-par-lambi-line-aur-sadkon-par-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों पर लंबी लाइन और सड़कों पर लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों पर लंबी लाइन और सड़कों पर लगा भीषण जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
शामली में बृहस्पतिवार को जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में जिधर निकलो, वाहनों की कतारें। मुख्य मार्ग, क्या संपर्क मार्ग, बस जाम का झाम। कारें तो क्या दुपहिया वाहन निकलना भी मुश्किल और पैदल चलना दूभर। जिनके कंधे पर यातायात सुचारु रखने की जिम्मेदारी है, वह भी लापरवाही की चाशनी में लबालब हैं। ट्रैफिक पुलिस क्यों अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती, या अफसरों की ढील को ढाल बना रही है। क्या जाम ही पहचान बन गई है शामली की।
बृहस्पतिवार को शहर के सभी मार्गों पर दिनभर ट्रैफिक जाम लगा रहा। यह एक दिन की बात नहीं, बल्कि रोजाना की दिक्कत है। बृहस्पतिवार सुबह से ही सड़कों पर ट्रैफिक जाम लगा रहा। बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक बंद हुआ, तो जाम लग गया। भारी वाहन बाईपास से गुजरते हुए गुरुद्वारा तिराहे पर पहुंचे, तो जाम में फंस गए। फिर वहां से मुजफ्फरनगर मार्ग पर एक किलोमीटर दूर एसटी तिराहे तक ट्रैफिक जाम लग गया।
आलम यह रहा कि सड़क पर वाहनों की चार -चार लाइनें लग गई। एसटी तिराहे पर पुलिसकर्मियों ने यातायात सुचारु कराने के लिए सहारनपुर मार्ग की तरफ भारी वाहन रोकने शुरू किए, तो वहां भी आधा किलोमीटर दूर साईं मंदिर तक वाहनों की लाइन लग गईं। यही हाल शहर के बीच शिवचौक से धीमानपुरा रेलवे क्रासिंग तक और दूसरी तरफ शिवचौक से मिल रोड और वीवी इंटर कॉलेज रोड तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन
इसी तरह विजय चौक से कैराना रोड, अजंता चौक से दिल्ली रोड और बुढ़ाना रोड की तरफ भीषण जाम लगा रहा। खास बात यह है कि गुरुद्वारा तिराहा, एसटी तिराहा, धीमानपुरा, अजंता चौक, विजय चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी यातायात को सुचारू बनाने में लगाई जाती है, लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी ढंग से निर्वाह नहीं कर पा रहे हैं।