फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bankon mein cash kam, ktar jyada

बैंकों में कैश कम, ग्राहकों की कतार ज्यादा

Fri, 18 Nov 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
bankon mein cash kam, ktar jyada
शामली के पीएनबी में नोट जमा करने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शामली के थानाभवन में  पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने से किसानों के पास जहां फसल की बुवाई के लिए खाद, बीज  खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं, वहीं शादी-विवाह के कार्य भी संपन्न कराने में  कठिनाई हो रही है। जिला सहकारी बैंक में किसानों को खर्च के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही है। उधर, सहकारी समेत अन्य बैंकों में कैश तो बेहद कम है। लेकिन कैश लेने वालों की कतार बहुत ज्यादा। 
विज्ञापन


बैंक शाखा प्रबंधक अतुल कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय से बहुत कम नोट शाखा में आ रहे हैं। इस कारण बैंक में नई करेंसी  लेने आ रहे लोगों को दो-दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। बैंक से कम नोट मिलने पर किसान फसल की बुवाई के लिए खाद व बीज खरीदने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, शादियों वाले परिवार के लोग बैंकों में पहुंचकर कम नोट देने को लेकर रोष जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है शादियों की स्थिति में तो राहत दी जानी चाहिए थी। जिला सहकारी बैक के शाखा प्रबंधक को शादी के छपे कार्ड दिखाकर ज्यादा नोट देने की गुहार की जा रही है। लेकिन जिला मुख्यालय से कम पैसा शाखा में आने के कारण बैंक प्रबंधक अपनी असमर्थता जता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के किसानों ने जिला मुख्यालय से मांग की है कि थानाभवन शाखा को अधिक पैसा भेजा जाए जिससे किसान अपनी आवश्यकता पूरी कर सके। अन्य बैंकों में भी नए नोटों की सप्लाई बढ़नी चाहिए। तभी जाकर बैंकों के बाहर लगी भीड़ छंटेगी। लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed