{"_id":"63ebcc12d397ade56e05b06e","slug":"bank-manager-questioned-in-case-of-fake-loan-on-judges-land-shamli-news-c-14-1-118006-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: जज की भूमि पर फर्जी लोन के मामले में बैंक प्रबंधक से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: जज की भूमि पर फर्जी लोन के मामले में बैंक प्रबंधक से की पूछताछ
विज्ञापन
- कैराना के मूल निवासी व मध्यप्रदेश में जनपद न्यायाधीश की कृषि भूमि पर ठग ने लिया था 8 लाख का ऋण
- पुलिस की जांच गंगोह क्षेत्र के एक युवक की ओर घूमी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। मध्यप्रदेश में जनपद न्यायाधीश के पद पर तैनात कैराना के मूल निवासी की कृषि भूमि पर ठग ने न्यायाधीश के नाम के फर्जी दस्तावेज बनवा कर तीतरवाडा के इंडियन बैंक से 8 लाख का ऋण ले लिया था। ठगी का पता चलने पर न्यायाधीश ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने बैंक शाखा प्रबंधक से कोतवाली में पूछताछ की और ठग तक पहुंचने का प्रयास किया।
टीचर कॉलोनी निवासी अनुज कुमार मित्तल मध्य प्रदेश के जनपद नीमच में जनपद न्यायाधीश के पद पर है। 24 जनवरी को न्यायाधीश अनुज कुमार मित्तल ने कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात ठग ने उनके नाम के फर्जी दस्तावेज बनवा कर उनकी 82 बीघा कृषि भूमि पर तीतरवाड़ा के इंडियन बैंक से 8 लाख का ऋण ले लिया। जबकि इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में उनका खाता नहीं है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को मुकदमे के विवेचक एसआई अमरदीप ने शाखा प्रबंधक को कोतवाली बुलाकर गहनता के साथ जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस का कुछ सुराग हाथ लगा कि ठग गंगोह क्षेत्र का हो सकता है। पुलिस की शक की सूई अब गंगोह क्षेत्र में जाकर टिक गई है। वही शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि आरोपी ठग के पास न्यायाधीश का आधार कार्ड व अन्य सभी तरह के कागज थे। मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस व साइबर सेल की टीम भी जुड़ गई है।