फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   band kamre me bhook pyaas se tarapakar mar gaya vradh

बंद कमरे में भूख-प्यास से तड़पकर मर गया वृद्ध

Sat, 27 Apr 2019 11:15 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 27 Apr 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
band kamre me bhook pyaas se tarapakar mar gaya vradh
file photo - फोटो : amarujala
वृद्ध की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृत वृद्ध के बेटे और पौत्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पुश्तैनी घर हड़पने के लिए दोनों ने दो माह से वृद्ध का उपचार कराने के बजाए उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। पुलिस का दावा है कि भूख-प्यास से तड़पकर वृद्ध की मौत हुई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी अशोक कुमार मूल निवासी थानाभवन अपने एक भाई और परिवार के साथ मुजफ्फरनगर में रहते हैं। उसकी बेटी लता और दूसरा भाई सुनील थानाभवन में उनके 61 वर्षीय पिता पुन्नालाल के साथ रहते थे। पुन्नालाल 18 फरवरी को लापता हो गए थे। उसी समय अशोक ने तत्कालीन कस्बा इंचार्ज को पिता के लापता होने की शिकायत की थी। लेकिन, तब पुलिस ने मामले के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई थी। शुक्रवार को पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर पुन्नालाल की सड़ी-गली लाश उसी के घर में बंद कमरे से बरामद की। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि इस मामले में मृतक के पुत्र सुनील और पौत्री लता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो इस केस का खुलासा हो गया। थाना प्रभारी के मुताबिक पुश्तैनी मकान को हड़पने के लिए सुनील व लता ने पुन्नालाल का उपचार नहीं कराया। उसे मरने के लिए मकान के एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया था। भूख प्यास के कारण उसकी मौत हो गई। वृद्ध की हत्या में सुनील और लता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस गंभीर होती तो बच सकती थी जान
दो माह पहले जिस समय वृद्ध लापता हुए थेे, उसी समय पुलिस गंभीरता से जांच करती तो शायद वृद्ध की जान बच सकती थी। दो माह पहले वृद्ध के लापता होने की सूचना पर पुलिस जांच करती और बंद मकान का ताला खुलवाकर जांच करती तो शायद वृद्ध की जान बच जाती, लेकिन पुलिस ने उस समय इस मामले को गंभीरता से न लेकर कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed