फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Baname for PAC camp in Uncha village

ऊंचा गांव में पीएसी कैंप के लिए हुए बैनामे

Sun, 08 Mar 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Baname for PAC camp in Uncha village
कैराना (शामली)। ऊंचा गांव में पीएसी कैंप की स्थापना के लिए 66 किसानों से छठी वाहिनी पीएसी ने 28 करोड़ रुपये में 24.8697 हेक्टेयर भूमि खरीदी।
विज्ञापन

शनिवार को ऊंचा गांव में पीएसी कैंप बनाने के लिए 66 किसानों द्वारा भूमि का बैनामा कराया गया। सुबह 10 बजे से ही ऊंचागांव के किसानों का तहसील पहुंचना शुरू हो गया था। बैनामों पर किसानों के हस्ताक्षर के लिए पांच टेबल बनाई गई थी। उन पर ऊन व कैराना तहसीलदार की देखरेख में दोनों तहसील के लेखपालों और प्राइवेट बैनामा लेखकों द्वारा किसानों को आवाज लगाकर बुलाया और उनके हस्ताक्षर कराए गये। सभी पांच संयुक्त बैनामों में प्रत्येक किसान द्वारा बेची जाने वाली जमीन की तीन-तीन फाइलें बनाई गई थी। करीब 12 बजे 23वीं वाहिनी पीएसी कमांडेंट कुंवर अनुपम सिंह व छठी वाहिनी पीएसी के सीओ अब्दुल रज्जाक भी तहसील पहुंचे। यहां पर कमांडेंट द्वारा किसानों द्वारा हस्ताक्षर के बाद बैनामों पर हस्ताक्षर किए गये। इसके बाद जमीन बेचने वाले सभी किसानों व गवाहों ने सब रजिस्ट्रार के सामने पहुंचकर जमीन बेचने पर सहमति दी। बाद में पीएसी कमांडेंट की फोटो व फिंगर प्रिंट साइट पर अपलोड किए।
फायरिंग रेंज की भूमि के बैनामे नहीं हो सके
गुज्जरपुर में फायरिंग रेंज के लिए 22 किसानों द्वारा बैनामे कराने थे, लेकिन ज्यादा भीड़ हो जाने के कारण शनिवार को तहसील प्रशासन ने गुज्जरपुर के किसानों को नहीं बुलाया। बताया गया कि गुज्जरपुर फायरिंग रेेंज की भूमि के बैनामे बाद में होंगे।
विज्ञापन

किसानों के खाते में आरटीजीएस द्वारा जाएगी धनराशी
सब रजिस्ट्रार ने बैनामे करते समय किसानों से पूछा कि उनको रुपये मिल गए हैं क्या। इस पर किसानों ने कहा कि अभी तक उन्हें रुपये नहीं मिले। जिस पर पीएसी कमांडेंट ने कहा कि शाम तक एडीएम द्वारा उनके खातों में आरटीजीएस द्वारा धनराशि भेज दी जाएगी। किसानों ने बैनामेे से पहले कमांडेंट का कहा कि प्रशासन ने पहले वार्ता के दौरान बताया था कि कहीं और जमीन खरीदने के दौरान उनकी स्टांप ड्यूटी नहीं लगेगी। लेकिन उन्हें ऐसा कोई प्रमाणपत्र नहीं दिया गया। तहसील में बैनामे पूरे हो जाने के बाद कमांडेंट कुंवर अनुपम सिंह ने ऊंचा गांव में पीएसी की जमीन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ऊंचा गांव में पीएसी कैंप की भूमि के बैनामे हो गये है। जल्द ही शिलान्यास होने के बाद इस भूमि पर पीएसी सब स्टेशन बना दिया जाएगा। - कुंवर अनुपम सिंह, पीएसी कमांडेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed