फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ban on processions and tableaux on other festivals including Janmashtami

जन्माष्टमी समेत अन्य त्योहारों पर जुलूस और झांकियों पर प्रतिबंध

Wed, 12 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ban on processions and tableaux on other festivals including Janmashtami
शामली। कोविड-19 के चलते सभी त्योहार सादगी से घरों में ही मनाए जा रहे हैं। जन्माष्टमी समेत आगे आने वाले त्योहारों पर झांकी और जुलूस निकालने पर फिलहाल प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने हर हाल में निषेधाज्ञा का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने कोरोना को लेकर त्योहारों के मद्देनजर जारी गाइड लाइन का हवाला देते हुए बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किसी को भी जुलूस- झांकी निकालने की अनुमति नहीं होगी। गणेश चतुर्थी के मौके पर कोई भी पूजा-पंडाल नहीं लगाया जाएगा, न ही मूर्ति स्थापित की जाएगी। शोभायात्रा निकालने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। आगामी मोहर्रम के अवसर पर भी कोई जुलूस-ताजिया नहीं निकाले जाएगा। किसी भी धार्मिक स्थल पर भीड़ एकत्र नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शस्त्रों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति संस्था-संगठन, सोशल मीडिया पर ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालेगा और अफवाहें नहीं फैलाएगा। कोई भी व्यक्ति, संस्था, संगठन, किसी प्रकार की बेस बॉल स्टिक, अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक पदार्थ, तेज धार वाले हथियार तलवार, कृपाण, लाठी-डंडा, पिस्तौल, बंदूक, रिवाल्वर, ईट-पत्थर, कंकड़, भाला या चाकू आदि लेकर नहीं चलेगा। शासन की गाइड के मद्देनजर धारा-144 का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed