फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ban on Prime Minister Ujjwala scheme

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर रोक, आवेदन डंप

Sun, 03 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ban on Prime Minister Ujjwala scheme
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर लगी रोक
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। लक्ष्य पूरा होने के साथ ही केंद्र सरकार ने देशभर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन की योजना पर रोक लगा दी गई है। इस स्थिति में जिले के करीब तीन हजार पात्रता के दायरे में आने वाले लोग योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं। एजेंसियों का कहना है कि यदि केंद्र या तेल कंपनी से निर्देश आते हैं तो इन उपभोक्ताओं को भी रसोई गैस कनेक्शन वितरित किया जाएगा।
दरअसल, केंद्र सरकार ने चार साल पहले देश में गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत की थी। इस योजना के तहत गरीबी के दायरे में आने वाले पात्र परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन बांटे गए। योजना की शुरूआत करते समय सरकार ने इस योजना से देश के करीब आठ करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त कनेक्शन देने की घोषणा की थी। करीब एक माह पूर्व सरकार ने देश में आठ करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन बांटने के लक्ष्य को पूरा कर लिया। इस योजना के तहत जिले में अब तक 95 हजार परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन से लाभान्वित किया जा चुका है। लक्ष्य पूरा होने के बाद सरकार व तेल कंपनियों ने इस योजना पर रोक लगा दी है, लेकिन, जानकारी के अभाव में जिले में करीब तीस गैस एजेंसियों पर तीन हजार से अधिक आवेदन पहुुंच गए हैं, लेकिन, सरकार के आदेशों के कारण फिलहाल ये आवेदन डंप पड़े हैं।
विज्ञापन

कोट
सरकार की ओर से फिलहाल उज्ज्वला योजना पर रोक लगा दी गई है। जिले में अब तक करीब 95 हजार मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे जा चुके हैं। यदि सरकार के निर्देश आते हैं तो बचे हुए उपभोक्ताओं को भी इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमहरि उपाध्याय, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed