फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Balwa Bypass expected to be ready by 15th February

Shamli News: बलवा बाईपास 15 फरवरी तक बनकर तैयार होने की उम्मीद

Sat, 20 Jan 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 20 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Balwa Bypass expected to be ready by 15th February
शामली बलवा रेलवे पुल पर होता कार्य
शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास अगले माह 15 फरवरी तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। बलवा का रेलवे उपरिगामी पुल, एप्रोच रोड का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद शामली शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास साईंधाम मंदिर से लेकर शामली तहसील, सेंहटा, सिभांलका और बलवा उपरिगामी पुल के 600 मीटर को छोड़़ दोनों तरफ बनकर तैयार हो चुका है। नए साल शुरू होने के बाद एनएचएआई बागपत की निर्माण एजेंसी की ओर से बलवा उपरिगामी पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड पर मिट्टी फैलाकर जेसीबी और रोलर का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रभारी जितेंद्र बालियान ने बताया कि आगामी 15 फरवरी तक दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर को मिलेगी जाम से मिलेगी मुक्ति
शामली। शामली बाईपास बन जाने के बाद शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा के वाहनों को शामली बाईपास से आने-जाने की सुविधा मिलेगी। हालांकि दिल्ली-शामली- सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास, मेरठ-करनाल हाईवे का टपराना-शामली बाईपास, पानीपत- खटीमा हाईवे का कंडेला- बलवा बाईपास और बनत बाइपास बनकर तैयार है। दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास का बलवा-साईधाम बाईपास का उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड पूरा न होने से अधूरा पड़ा है। बलवा बाईपास बन जाने के बाद दिल्ली, सहारनपुर, पानीपत, मेरठ, करनाल, मुजफ्फरनगर, हरिद्धार, बिजनौर आने जाने की सुविधा होगी। बाहर के प्रांतों को जाने वाले वाहनों को शहर के बीच से होकर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed