फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Baljit and Harveer Nagar people forced to drink contaminated water

Shamli News: दूषित पानी पीने को मजबूर बलजीत और हरवीर नगर लोग

Wed, 01 Mar 2023 05:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Mar 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Baljit and Harveer Nagar people forced to drink contaminated water
- मोहल्लों में कई दिन से आ रहा गंदा पानी, बीमारी फैलने का खतरा
विज्ञापन

- कॉलोनी वासियों ने नगर पालिका में शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के बलजीत और हरवीर नगर में कई दिन से दूषित पानी आ रहा है। जिससे दोनों कॉलोनियों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कॉलोनी के लोगों ने नगर पालिका से शिकायत कर टंकी की सफाई कराकर स्वच्छ पानी की आपूर्ति की मांग की है।
नगर पालिका की टंकी रोड स्थित पानी की टंकी से कई दिन से पानी काफी दूषित आ रहा है। यहां से पानी की सप्लाई आदर्श मंडी के सामने बलजीत, हरवीर नगर तक होती है। वहां टंकियों में पानी पहले तो साफ आता है और फिर एक घंटे बाद ही दूषित पानी आना शुरू हो जाता है। पानी में मिट्टी आ रही है। इस पानी को दो या तीन घंटे रख दिया जाए तो यह पीला पड़ जाता है। लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पालिका से टंकी की सफाई कराकर साफ पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-
- टंकी में पानी आ रहा है खराब
सोनू ने बताया कि पानी कई दिन से खराब आ रहा है। इससे उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पालिका भी समस्या की तरफ ध्यान तक नहीं दे रही है।
- थोडी देर ही साफ आता है पानी
दीपक ने कहा कि टंकी का पानी दिनों दिन अधिक दूषित होता जा रहा है। पहले तो पानी साफ आता है और फिर थोड़ी देर में दूषित आने लगता है। पानी में मिट्टी आनी शुरू हो जाती है, जो पीने योग्य भी नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खराब पानी की शिकायत पालिका में की
ऊषा ने बताया कि टंकी में आ रहे दूषित पानी की शिकायत नगर पालिका में की है, लेकिन उसके बाद भी पानी साफ नहीं आ रहा है। दूषित पानी पीने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

- हैंडपंप से लाना पड़ रहा है पानी
मूर्ति देवी का कहना है कि वह बुजुर्ग हैं। दूषित पानी के कारण उसको हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। टंकी का पानी को थोड़ी देर उठाकर रख दें तो वह खराब हो जाता है। पालिका के अधिकारी व कर्मचारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
--
पाइप लाइन लीकेज की वजह से पानी दूषित हो सकता है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।- सुरेंद्र सिंह, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed