फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Balaji and the apotheosis of Pretraj

बालाजी और प्रेतराज का किया गुणगान

Tue, 26 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 26 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Balaji and the apotheosis of Pretraj
culture - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। श्री बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बालाजी धाम सेवा समिति करनाल रोड के तत्वावधान में छठा 11 कुंडीय महायज्ञ आयोजित किया गया। 
विज्ञापन


 रविवार रात्रि करनाल रोड पर श्री बालाजी धाम और मंदिर परिसर से लेकर करनाल रोड आरके पीजी कालेज तक मुख्य मार्गों पर रंगीन रोशनी की झालर लगाकर सजाया गया था। श्री बालाजी महाराज, त्रिलौकी नाथ, भगवान शंकर, मां जगदंबा, सिद्धि विनायक गणेश, भैरव महाराज, प्रेतराज सरकार का विशाल दरबार सजाया गया।  महायज्ञ पूूजन का शुभारंभ शाम सात बजे महायज्ञ पूजन विद्वान पंडित संजय शास्त्री द्वारा कराया गया।
विज्ञापन


आठ बजे ग्यारह कुंडीय महायज्ञ के सतीश चंद, सचिन जिंदल, मनोज, राकेश कुमार गर्ग, मुकेश, घनश्याम, राजेंद्र कुमार, दीपक, राजवीर सिंह, महेशचंद गोयल, रूचिन मंगल, अनिल गर्ग, जीवन किशोर तायल सपत्नी यजमान बनाए गए। समारोह में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मौके पर श्री बालाजी को सवा मणि अर्पित की गई। श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष ओंकार प्रसाद संगल द्वारा हनुमान की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा निकाली
जलालाबाद। महर्षि वाल्मीकि मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस अवसर पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मोहल्ला आर्यनगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में विधि विधान से आचार्यों ने अष्टभुजी मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई।


पूरे सप्ताह प्रतिमा की पूजा अर्चना कराई गई। सोमवार सुबह प्रतिमा की नगर परिक्रमा एवं कलश यात्रा के साथ मोती बाजार, आर्यनगर, रामनगर, प्रतापनगर लुहारी मार्ग, कटेहरा बाजार, रामलीला भवन आदि स्थानों से होते हुए महर्षि वाल्मीकि मंदिर आर्यनगर में संपूर्ण हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह मां दुर्गा की आरती उतारी गई। नगर परिक्रमा के उपरांत मंदिर परिसर में बने दरबार में प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया गया।

जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सुखदेव प्रसाद, वनीश आहुजा, तेजपाल पाहीवाल, गोविंदराम, उमारानी गर्ग, बोबीराम, शिव कुमार, प्यारेलाल, बलराम, श्रवण कुमार, सुरेंद्र, संजय, सागर, सूरज, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed