{"_id":"f289a6e25568972c3aee6d75ba803be4","slug":"bala-also-won-and-lost-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत कर भी हार गई बाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत कर भी हार गई बाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। ब्लाक की 42 में से 41 ग्राम पंचायतों के नतीजे रविवार रात एक बजे तक घोषित किए गए। सबसे अंत में गांव भूरा के लिए दोबारा गिनती होने के बाद दो प्रत्याशियों के बराबर मत आने के बाद पर्ची डाली गई। इसमें अहसान की पत्नी रानी को निर्वाचित घोषित किया गया। रविवार को पब्लिक इंटर कालेज में रात दस बजे तक 32 पंचायतों के परिणाम आने के बाद देर रात तक मतगणना जारी रही। रात 11 बजे ग्राम भूरा में प्रधान पद की प्रत्याशी बाला देवी पांच मतों से जीती, लेकिन प्रतिद्वंद्वी रानी के पति अहसान ने दोबारा गिनती कराए जाने की मांग की। रिटर्निंग ऑफिसर राजीव वर्मा की देखरेख में रात एक बजे तक दोबारा गिनती में दोनों प्रत्याशियों को 1513-1513 मत हासिल हुए थे।
विज्ञापन