फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bajrang Dal activists burned an effigy of Bangladesh.

Shamli News: बजरंग दल ने फूंका बांग्लादेश का पुतला

Fri, 26 Dec 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 26 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal activists burned an effigy of Bangladesh.
झिंझाना में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के ​खिलाफ ज्ञापन देते बजरंगदल के कार्यकर्ता । संवाद
झिंझाना। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मेरठ करनाल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर बांग्लादेश का पुतला फूंका और राष्ट्रपति के नाम पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि बीते वर्ष बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के बाद वहां हिंदुओं पर हिंसा, उत्पीड़न और हत्याओं की लगभग 88 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि वहां हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, हिंदू घरों में आगजनी, लूटपाट और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, जो धार्मिक भेदभाव को दर्शाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। इस दौरान मिथुन सिरोही जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, अमित तहसील अध्यक्ष कैराना, अनुज तहसील अध्यक्ष ऊन, अनुज तहसील अध्यक्ष बनत, अभिषेक तहसील उपाध्यक्ष ऊन, प्रवीण, अमित, शिवकुमार, विकास, बॉबी, सावन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed