फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bahjanon per jhoomein shradhalu

भगवान पार्श्वनाथ के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 20 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
bahjanon per jhoomein shradhalu
जलालाबाद में निकली श्रीजी की शोभायात्रा में शामिल जैन श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद। भगवान पार्श्वनाथ का रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। रविवार को भव्य रथयात्रा में धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। जलालाबाद के विख्यात जैन तीर्थ 1008 भगवान पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र में भगवान पार्श्वनाथ का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह सर्वप्रथम ध्वजारोहण वरिष्ठ आईआरएसई अधिकारी महाराष्ट्र भरतेश जैन एवं वरिष्ठ आईएएस मुंबई पराग जैन द्वारा किया गया। तत्पश्चात भगवान पार्श्वनाथ की वेदी पर पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम पंडाल में पार्श्वनाथ भगवान के चित्र का अनावरण सूरज जैन-नीरज जैन अंबाला वालों द्वारा किया गया। दीप प्रज्ज्वलन सुनील जैन मेरठ, चरण प्राक्षाल्य अनिल जैन रुड़की द्वारा किया गया। सभी धार्मिक आयोजन पंडित सनत कुमार जैन द्वारा संपन्न कराए। जिसके बाद रथयात्रा महोत्सव प्रारंभ हुआ। कूपन के माध्यम से भगवान के सारथी के रूप में पूनम   जैन, धनकुबेर के रूप में राकेश जैन, इंद्र के रूप में रमेश जैन व ख्वासी के रूप में वैभव जैन द्वारा भाग लिया। 
विज्ञापन


शोभायात्रा में देश भक्ति से ओतप्रोत भारत स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढाओ ,भगवान महावीर का पशु-पक्षी प्रेम आदि की भव्य झांकियां निकाली गईं। कस्बे के मुख्य मार्गों   मोती बाजार, प्रताप नगर, कुरैशी चौक, बंबा चौक, प्रताप चौक, कटैहरा चौक, नीलगरान चौक गांधी चौक से होते    हुए आर्यनगर स्थित मंदिर परिसर में पहुंचकर श्री जी के अभिषेक के साथ संपन्न हुई। कस्बे के मुरारी लाल नारंग, सोमी नारंग, राजेंद्र प्रसाद भगत, राजकुमार कंसल, शुभम शर्मा, दीपक शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रथयात्रा के आयोजन में प्रबंध समिति के सुशील जैन, राकेश जैन,  धन प्रकाश जैन, जम्बो प्रसाद जैन, सतेंद्र जैन, एके जैन, संजीव, उमेश जैन आदि का सहयोग रहा। 

रथयात्रा कार्यक्रम में पधारे   अतिथियों श्यामबाबू खान, राजीव जैन, उमा, राजेश जैन, मीनाक्षी जैन आदि   को जलालाबाद प्रबंध समिति द्वारा भगवान पार्श्वनाथ की स्मृति चित्र   देकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed