फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bahawadi Thamedar Shyam Singh will not be involved in Panchayat

बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह पंचायत में नहीं होंगे शामिल

Fri, 17 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bahawadi Thamedar Shyam Singh will not be involved in Panchayat
शामली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में आयोजित पंचायत में भाग लेते बाबा श्यामसिंह और ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
शामली। बहावड़ी गांव में आयोजित बैठक में बाबा श्याम सिंह ने बताया कि खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक उन्हें 26 सितंबर की मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत का कोई न्योता देने नहीं आए हैं। वह 26 सितंबर की पंचायत में वह शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि गठवाला खाप के लोग 26 सितंबर की पंचायत में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बहावड़ी गांव में थांबेदार श्याम सिंह के आवास पर हुई बैठक में गठवाला खाप की एकता और अखंडता को लेकर विचार विमर्श किया गया। बाबा श्याम सिंह ने कहा कि गठवाला खाप किसानों के साथ हैं। गठवाला खाप किसानों की लड़ाई पहले से लड़ती आ रही है। आगे भविष्य में भी किसानों की लड़ाई लड़ती रहेगी। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में पंचायत हुई थी, उसमें किसानों की एकता को बरकरार रखा है। लांक गांव के थांबेदार रविंद्र ने कहा कि किसान हित की लड़ाई में एक साथ है, उनको किसी पार्टी या निजी विचार से कोई लेनादेना नहीं है। किसानों की एकता में ही विश्वास है। किसान की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाए।
विज्ञापन

किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने कहा कि किसान यूनियन किसान हित में उनकी लड़ाई लड़ रही है और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। मौके पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य वीर सिंह मलिक, महेंद्र कश्यप, जयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, ऋषि पाल मलिक, ऋषि पाल, जसवंत ठेकेदार, सुशील मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत को दो किसान संगठनों ने दिया समर्थन
शामली। गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने 26 सितंबर की मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में होने वाली पंचायत के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। बृहस्पतिवार को गठवाला खाप के मोहम्मदपुर रायसिंह, कुरावा, खेड़ी गनी, खरड़, फुगाना गांवों में खाप के थांबेदारों और किसानों के जनसंपर्क किया। उनका कहना है कि 26 सितंबर की किसान पंचायत के लिए ठाकुर पूर्ण सिंह के नेतृत्व वाली किसान संगठन और किसान यूनियन सेना के अवनीश कुमार ने अपना समर्थन दे दिया है। चौगामा खाप, पंवार खाप, छपरौली और बड़ौत के थांबेदार किसान पंचायत में आने का उन्हें न्योता दे दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed