फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Badminton hall will be built in Hasanpur Luhari village

Shamli News: हसनपुर लुहारी गांव में बनेगा बैडमिंटन हॉल

Fri, 10 Nov 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Badminton hall will be built in Hasanpur Luhari village
- ग्रामीणों की मांग के बाद थानाभवन विधायक ने संबंधित जेई को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। युवा प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विधायक अशरफ अली ने हसनपुर लुहारी गांव में एक बैडमिंटन हॉल बनाने की घोषणा की है। इसके लिए संबंधित विभाग के अवर अभियंता को भूमि का सर्वे कर स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
करीब तीस हजार की आबादी वाले हसनपुर लुहारी गांव में खेल संसाधनों की कमी है। पिछले काफी समय से ग्रामीण गांव में एथलेटिक्स कोर्ट, क्रिकेट का मैदान आदि संसाधनों की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक गांव के युवाओं के हाथ मात्र निराशा ही लगी है। अब ग्रामीणों के प्रयास के बाद गांव में एक खेल के क्षेत्र में उम्मीदें जगी हैं। पिछले कुछ समय से गांव के लोग विधायक अशरफ अली खां से मुलाकात कर एक बैडमिंटन कोर्ट स्थापित करने की मांग करते आ रहे थे। इस पर विधायक ने गांव में कोर्ट के लिए भूमि तलाशने की बात कही। इसके बाद ग्राम पंचायत की ओर से जलालाबाद मार्ग स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक भूमि को चिह्नित किया। यहां ग्राम पंचायत की ओर से भूमि को खाली कराकर उसकी बाउंड्रीवाल कराई गई। भूमि मिलने के बाद विधायक ने बैडमिंटन हॉल बनाने की स्वीकृति दे दी है। उनके निर्देश के बाद अधिकारियों की एक टीम ने सहारनपुर स्थित एक बैडमिंटन हाल का दौरा भी किया है। अधिकारियों ने बताया कि दौरे का काम पूरा कर लिया गया है। अब हॉल का स्टीमेट बनाने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द कागजी कार्यवाही का काम पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- बैडमिंटन हॉल बनाने के लिए थानाभवन विधायक की ओर से भूमि मांगी गई थी। ग्राम पंचायत ने भूमि की व्यवस्था कर उसकी बाउंड्रीवाल करा दी है। विधायक के स्तर से हॉल का निर्माण होना है। - नीरज सैनी, सचिव ग्राम पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन


- ग्रामीणों ने गांव में बैडमिंटन हॉल बनाने की मांग की थी। भूमि मिल गई है। संबंधित अधिकारियों को हॉल बनाने का स्टीमेट तैयार करने के लिए कहा गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अशरफ अली खां, थानाभवन विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed