फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Babies born in government hospitals, happiness prevails among the family members

Shamli News: सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चे, परिजनों में छाई खुशी

Thu, 02 Jan 2025 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Babies born in government hospitals, happiness prevails among the family members

विज्ञापन
शामली/ ऊन/ कैराना। नववर्ष के पहले दिन सरकारी अस्पतालों में बच्चोें के जन्म लेते ही परिवार में खुशियां छा गई। शामली, कैराना और ऊन सीएचसी पर सात में चार बेटे और तीन बेटियां जन्मीं। परिजनों का कहना है कि नववर्ष उनके लिए खुशियां लेकर आया है।
नववर्ष के पहले दिन सरकारी अस्पतालों में कई बच्चों ने जन्म लिया। बच्चों के जन्म लेने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल बना रहा। सीएचसी शामली में गांव गंगेरू निवासी सोनिया ने मंगलवार रात रात एक बजे पुत्र को जन्म दिया। नववर्ष शुरू होने के एक घंटे बाद ही पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर परिवार खुशी से झूम उठे। इसके बाद 2.40 बजे फुगाना निवासी सावेज ने पुत्र को जन्म दिया। सुबह 6.53 बजे मोहल्ला पंसारियान निवासी शालू ने भी पुत्र को जन्म दिया। परिजनों का कहना है कि नववर्ष का पहला दिन खुशियां लेकर आया है।
विज्ञापन

कैराना सीएचसी पर नववर्ष 2025 के पहले दिन गांव गोगवान निवासी नीटू की पत्नी ज्योति ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। नीटू ने बताया कि नववर्ष पर उनके घर लक्ष्मी आई है। मोहल्ला बिसातियान निवासी कलीम की पत्नी अफसा ने भी बेटी को जन्म दिया। जबकि अकबरपुर सुनहेटी निवासी आरिफ की पत्नी साजिदा ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। आरिफ ने बताया कि नववर्ष उनके घर खुशियां लेकर आया है। स्टाफ नर्स बबीता ने बताया कि तीनों बच्चे स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन सीएचसी पर खेड़ाभाऊ की रहने वाली निशा ने सुबह 3.15 मिनट पर पुत्री को जन्म दिया। निशा व पति रोबिन ने बताया कि साल के पहले दिन लक्ष्मी के रूप में बेटी ने जन्म लिया है। बेटी की प्राप्ति पर पति-पत्नी दोनों बहुत खुश हैं। निशा ने बताया कि उनके पहले एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed