फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Baba is coming today, will tell what happened in UP.......

Shamli News: आज आ रहे बाबा, बताएंगे यूपी में का बा .......

Mon, 24 Apr 2023 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Baba is coming today, will tell what happened in UP.......
बाबरी क्षेत्र के गांव खेडी बैरागी में समाधी स्थल पर पहुचे पूर्व मंत्री सुरेश राणा
- वीवी इंटर कालेज में करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित
विज्ञापन

- एडीजी समेत आला अफसरों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
-हैलीपेड, चुनावी सभा, खेड़ी बैरागी तपोभूमि समाधि स्थल का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली/ बाबरी। निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीवी इंटर कॉलेज में होने वाली चुनावी सभा और खेड़ी बैरागी में बाबा न्यादर की 121 जयंती में शामिल होने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को मुख्यमंत्री कार्यक्रम के मद्देनजर एडीजी, मंडलायुक्त., डीआईजी, डीएम, एसपी और सीडीओ ने हैलीपैड, सभास्थल, खेड़ी बैरागी में तैयारियों का जायजा लिया। अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शामली जनपद में विधानसभा चुनाव में भाजपा खाली हाथ रही थी। तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा को हार मिली थी। ऐसे में शहरी सरकार के चुनाव में भाजपा इसकी भरपाई करने को पूरा जोर लगाए हुए हैं। प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के प्रचार का शंखनाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर से करेंगे। सहारनपुर के बाद वह शामली के वीवी इंटर कालेज में चुनावी जनसभा को भी संबोधित करते हुए कानून व्यवस्था और विकास आदि के मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दों की नब्ज पर भी हाथ रखते हुए वह माहौल भाजपा के पक्ष में बनाने का प्रयास करेंगे। इस रैली पर भाजपाइयों कही नहीं बल्कि विपक्ष की भी नजर टिकी हुई है।
विज्ञापन

ये है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सहारनपुर से सीधे 1:15 बजे आरके पीजी काॅलेज में हैलीकॉप्टर से पहुचेंगे। वहां से कार से वीवी इंटर काॅलेज में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद में खेड़ी बैरागी मेें नाथ संप्रदाय की तपो भूमि समाधि स्थल में आयोजित बाबा न्यादर की 121वीं जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहां से अमरोहा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आला अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायता
मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों का एडीजी राजीव संभरवाल, मंडलायुक्त डाॅ. लोकेश एम., डीआईजी अजय साहनी, डीएम रविंद्र सिंह, एसपी अभिषेक झा, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एएसपी ओमप्रकाश सिंह समेत एसडीएम सदर और सीओ सदर ने आरके पीजी काॅलेज मे हैलीपेड, वीवी इंटर काॅलेज में सभा स्थल, खेड़ी बैरागी में हैलीपैड और नाथ संप्रदाय की तपोभूमि समाधि स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बम स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सुरक्षाबल मौके पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गए। तपोभूमि समाधि स्थल पर मौजूद लोगों का ब्योरा दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने भी जायजा लिया। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की।

दोनों स्थानों पर बनाया गया सेफ हाऊस
वीवी इंटर कॉलेज और खेड़ी बैरागी में सेफ हाऊस का निर्माण किया गया है। दोनों जगह के हैलीपैड भी बनकर तैयार हैं। खेड़ी बैरागी में धीर सिंह के खेत में हैलीपैड बनाया गया है। इसके लिए खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटाई गई है। इसके अलावा हाईवे से तपोभूमि समाधि स्थल में अंदर तक जाने का रास्ते का चौड़ीकरण किया गया है।
जयंती कार्यक्रम के लिए जुटने लगे नाथ संप्रदाय के संत
नाथ संप्रदाय के संत बाबा न्यादर दास की जयंती के लिए महंत पीर योगी शेरनाथ बापू ने मुख्यमंत्री योगी को निमंत्रण पत्र दिया था। इसके अलावा देशभर के संतों को निमंत्रण पत्र भिजवाए गए थे। शनिवार से ही नाथ संप्रदाय के संतों का खेड़ी बैरागी पहुंचना शुरु हो गया। रविवार शाम को भजन-कीर्तन कार्यक्रम हुआ। सोमवार सुबह हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री करीब ढाई बजे खेड़ी बैरागी पहुंचेगे।

भंडारे के लिए रसगुल्ले किए गए तैयार
बाबा न्यादर दास की जयंती पर भंडारे के लिए पिछले कई दिन से तैयारी चल रही हैं। रविवार को रसगुल्ले बनाए गए। भंडारे में पूरी और सब्जी का प्रसाद नाथ संप्रदाय के संत और ग्रामीण ग्रहण करेंगे।


मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

1:15 बजे आरके पीजी कॉलेज में हेलीपैड पर उतरेगा हेलीकॉप्टर

1:20 बजे वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे
2:10 बजे आरके पीजी कॉलेज में हेलीपैड पहुंचेंगे।

2:30 बजे खेड़ी बैरागी के लिए हेलीकॉप्टर भरेगा उड़ान।
3:00 बजे खेड़ी बैरागी हेलीपैड के लिए हाेंगे रवाना।

3:10 बजे अमरोहा के लिए उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed