फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Azim received Nikah's offer

अजीम को मिली निकाह की पेशकश

Wed, 31 Mar 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Azim received Nikah's offer
कैराना में अजीम मंसूरी - फोटो : SHAMLI
कैराना। दिल्ली निवासी एक युवती ने साढ़े तीन फीट के अजीम मंसूरी से निकाह की पेशकश की है। उसने अपनी इस पेशकश का एक वीडियो जारी किया है जो खूब वायरल हो रहा है। लड़की का कद लगभग पांच फिट है।
विज्ञापन

मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी सौंदर्य प्रसाधन की दुकान करने वाले हाजी नसीम मंसूरी के सबसे बड़े बेटे अजीम मंसूरी (26) का निकाह इसलिए नहीं हो पा रहा क्योंकि उसका कद तीन फीट छह इंच है। पिछले दिनों अजीम मंसूरी ने शामली महिला थाने में पहुंचकर निकाह कराने की गुहार लगाई थी। उसके सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल होते रहे। तभी से अजीम मंसूरी के पास दिल्ली, गाजियाबाद व गजरौला सहित अन्य जगहों से उसके कद की लड़कियों के परिजनों के फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर दिल्ली निवासी एक पांच फीट कद की लड़की ने वीडियो बनाकर शेयर किया है। यह लड़की कह रही है कि वह दिल्ली से है और उसने सोशल मीडिया पर कैराना के अजीम मंसूरी का निकाह कराने की मांग करते हुए वीडियो देखा है। लड़की कह रही है कि वह अजीम मंसूरी के लिए केवल दो लाइन ही कहना चाहती है। आपका भी कोई नहीं है और मेरा भी कोई नहीं है। वह अजीम मंसूरी के साथ निकाह करना चाहती है। उधर अजीम के चाचा निसार अहमद ने बताया कि उन्होंने भी सोशल मीडिया पर लड़की का वीडियो देखा है जो अजीम से निकाह कराने की इच्छा जाहिर कर रही है। लड़की की लंबाई अजीम से ज्यादा है। कई जगह अजीम के कद की लड़की मिली हैं। लड़कियों के परिजनों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed