फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Azad Sheikh arrested for terrorist activities: Father's health deteriorates, brother says this

आतंकी गतिविधियों में आजाद शेख गिरफ्तार: पिता की तबीयत बिगड़ी, भाई बोला- दोषी है तो चढ़ा दो फांसी पर

Tue, 11 Nov 2025 06:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 11 Nov 2025 06:17 PM IST
सार

Shamli News: अहमदाबाद में राष्ट्रविरोधी गतिवधियों के आरोप में आजाद शेख को एटीएस ने गिरफ्तार किया। मंगलवार को उसके पिता सुलेमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस, एसओजी व जांच एजेंसियों ने परिजनों से लंबी पूछताछ की। 

विज्ञापन
Azad Sheikh arrested for terrorist activities: Father's health deteriorates, brother says this
आजाद शेख का फाइल फोटो व उसका मकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदाबाद में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में झिंझाना निवासी आजाद शेख की गिरफ्तारी के बाद जिले में खुफिया हलचल लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को जांच एजेंसियों ने झिंझाना में डेरा डालकर परिजनों से लंबी पूछताछ की। साथ ही आजाद के दोस्तों व संपर्कों की जानकारी जुटाई। इसी बीच आजाद के पिता सुलेमान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनभर कस्बे में एटीएस टीम के आने की चर्चाएं रहीं। हालांकि देर शाम तक टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन

 

कस्बा झिंझाना के मोहल्ला शेखा मैदान निवासी आजाद शेख को अहमदाबाद एटीएस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। परिजनों को एटीएस ने दो बार फोन कर इसकी जानकारी दी। रात में आजाद की फोन पर परिजनों से बात कराई। बड़े भाई शहजाद ने बताया कि आजाद ने फोन पर बताया कि उसका चालान कर दिया गया है और मेडिकल भी हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी स्थानीय पुलिस, एसओजी और खुफिया एजेंसियों ने झिंझाना में पड़ताल जारी रखी। एजेंसियों ने आजाद के सोशल मीडिया एकाउंट, संपर्क सूची और बैंक खाते की जांच की। उसका एक बैंक खाता ऊन की शाखा में मिला है, जबकि पासपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 
 
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आजाद की गिरफ्तारी के संबंध में अभी तक एटीएस या किसी अन्य जांच एजेंसी ने आधिकारिक रूप से संपर्क नहीं किया है, लेकिन स्थानीय पुलिस स्तर पर तथ्यों की जांच जारी है।
 

यदि दोषी है तो फांसी पर लटका दो
आजाद के बड़े भाई शहजाद ने कहा कि उनका भाई पूरी तरह निर्दोष है और उसका किसी भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है। अगर वह दोषी साबित होता है तो फांसी पर लटका दो, लेकिन अगर निर्दोष है तो उसे तुरंत रिहा किया जाए।

50 से अधिक नंबर पुलिस और एटीएस के रडार पर
सूत्रों के अनुसार आजाद के संपर्क में रहने वाले 50 से अधिक मोबाइल नंबर अब एटीएस और पुलिस के रडार पर हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन्हीं नंबरों से कुछ अहम सुराग हाथ लगेंगे। एटीएस बरामद लैपटॉप की भी जांच कर रही है।

ये भी देखें...
दिल्ली ब्लास्ट में मौत: हार गई ममता, मोहसिन के शव को अपने साथ ले गई पत्नी, बिलखती रह गई मां संजीदा    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed