फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Azad had hatched a kidnapping plot to pressurize him to return the money

Shamli News: रकम वापस लेने का दबाव बनाने के लिए आजाद ने रची थी अपहरण की साजिश

Sat, 19 Apr 2025 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Azad had hatched a kidnapping plot to pressurize him to return the money
झिंझाना। गांव केरटू निवासी आजाद ने आठ लाख रुपये वापस लेने का दबाव बनाने के लिए अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने गुम हुए युवक को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


गांव केरटू निवासी शहजाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई आजाद (27) 14 अप्रैल की देर शाम पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर गया था जो वापस नहीं लौटा। शहजाद ने गांव के नासिर, जाबिर, परवेज और जावेद पुत्रगण एजाज पर आजाद मा अपहरण करने का शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस व एसओजी ने आजाद को सकुशल बरामद किया है।
विज्ञापन

आजाद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके गांव के नासिर पर आठ लाख 60 हजार रुपये थे, जो बार-बार मांगने पर वापस नहीं कर रहा था। उसने अपने चाचा के लड़के मेहरबान उर्फ नीला व अपने भाई शहजाद के साथ मिलकर योजना बनाई थी। इसके तहत वह वेदखेड़ी रोड पर खड़ी करके खुद ही गुम हो गया था ताकि नासिर व उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने पर पुलिस के डर से वे रुपये लौटा देंगे। एसपी ने इस मामले का खुलासा करने पर पुलिस टीम को दस हजार रुपये नकद पुरस्कार से और सीओ कैराना श्याम सिंह को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed