फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ayushman card was also made with fake letter from Prime Minister

Shamli News: प्रधानमंत्री के फर्जी पत्र से भी बनवाए थे आयुष्मान कार्ड

Thu, 26 Dec 2024 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 26 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card was also made with fake letter from Prime Minister
शामली। आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह के तार वेस्ट यूपी, उत्तराखंड ही नहीं बिहार से भी जुड़ गए हैं। साइबर थाना पुलिस की जांच और पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के पत्र को फर्जी तरीके से बनवाकर उससे कई आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। साइबर थाना पुलिस ने जांच में कई बिंदुओं को शामिल किया है।
अमर उजाला के खुलासे के बाद शामली के साइबर थाना पुलिस ने आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह के शामली के ओदरी गांव के मुबीन, ऋषिकेश के अतुल चौहान और ऋषिकेश के राकेश पांडे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच और पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्यों ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रधानमंत्री के नाम के फर्जी पत्र बनवाकर प्रयोग किया था।
प्रधानमंत्री का पत्र स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बिना कैसे आ सकता हैं, इसकी जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गिरोह के सदस्यों ने किस अधिकारी, कर्मचारी की मिलीभगत से प्रधानमंत्री के पत्र भिजवाए थे, जिनके माध्यम से अपात्रों के भी असली आयुष्मान कार्ड बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रामसवेक गौतम, साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव भटनागर का कहना है कि गिरोह के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं, गिरोह में बीस से अधिक आरोपी चिह्नित किए जा चुके हैं। संवाद
यह था प्रधानमंत्री का पत्र : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2018 के आसपास ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों को मुफ्त उपचार के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की गई थी। आवेदन करने से पहले पात्र लोगों के पास प्रधानमंत्री के नाम के पत्र भेजे गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी के फोटो वाले पत्र में पीएम की तरफ से लिखा है, मुझे उम्मीद है कि अब आपको बिना किसी परेशानी और खर्च की चिंता किए इलाज मिल जाएगा। लैटर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड जरूरतमंदों का आसानी से बन जाता है। अब यह लैटर असली है या फर्जी, इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed