फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Awareness rally organized against corona infection

कोरोना संक्रमण के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली

Sun, 23 May 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally organized against corona infection
कैराना। कोतवाली पुलिस और नगर पालिका चेयरमैन के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों, व्यापारियों और सभासदों ने कस्बे में कोरोना संक्रमण के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे कस्बे के व्यापारी, पुलिसकर्मी और सभासद चौक बाजार में इकट्ठा हुए। सभी के हाथों में तख्तियां थीं। जिन पर लिखा था दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, घर के अंदर रहे सुरक्षित रहे, कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाए, बिना जरूरत के घर से बाहर नहीं निकले, लक्षण आने पर कोरोना जांच अवश्य कराएं। रैली के दौरान कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने माइक द्वारा एनाउंस करके जनता को कोरोना के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली चौक बाजार से मेंढकी दरवाजा, बिसातियान, खुरगान रोड, ईदगाह, घोसा चुंगी, जामा मस्जिद, पुराना बाजार, मीना मार्केट, पट्टो वाला, कांधला तिराहा होते हुए कोतवाली पर जाकर संपन्न हुई। मौके पर नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन, युवा नेता अनम हसन, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपुल जैन, वरुण सिंघल, रामकुमार, अनिल गुप्ता, कुलदीप सिंघल, शगुन मित्तल वार्ड सभासद, राशिद उर्फ पोती सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed