फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Awareness for the safety and security of women and girls

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान के लिए जागरुक किया

Thu, 22 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Awareness for the safety and security of women and girls
शामली उधम सिंह स्टेडियम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओ को जानकारी देते अधिकारी - फोटो : SHAMLI
शामली। मिशनशक्ति अभियान के तहत जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से पांचवें दिन गोष्ठी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को शहीद उधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम में गोष्ठी में महिलाओं एवं बालिकाओं की आत्मसुरक्षा की कला के बारे में मार्शल आर्ट के कोच सुशील कौशिक एवं उस्मान अली ने टिप्स दिए। जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने महिलाओं- बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के बारे में जागरुक किया। सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं हेल्पलाइन नंबर 112,181,1090 वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा अपने कार्यालय में जूम ऐप के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को जोड़कर उनकी काउंसलिंग की गई।
विज्ञापन

शामली, थानाभवन, कैराना, ऊन एवं कांधला की ग्राम पंचायतों के महिला मंगल दल अध्यक्षों, सदस्यों एवं युवक मंगल दल के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष मोनिका, काजल, दामिनी, तानिया, बबली ऊन, पूजा, वैशाली कांधला, आरती, ममतेश, पुरकीदा, कोमल, नसरीन, सुनीता कैराना, राधा, सीमा,अंजु, शशि थानाभावन, शालू, सुमन, कांति, कविता, नेहा, प्रिया एवं कोमल तथा युवक मंगल दल अध्यक्ष आयुष, आर्यन, अर्पित सैनी, अंकुश कुमार, राहुल कुमार, पूजा राणा, गिरीराज सिंह, पुष्पेन्द्र, धीरज सिंह, प्रमोद कुमार, राजपाल, सतपाल आदि मौजूद रहे।

शामली उधम सिंह स्टेडियम में  मिशन शक्ति  अभियान के अंतर्गत  कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं

शामली उधम सिंह स्टेडियम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed