फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Awaiting the investigation report of suspected people of Corona

कोरोना के संदिग्ध लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 26 Mar 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Awaiting the investigation report of suspected people of Corona
कोरोना के संदिग्ध लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

शामली। जनपद में कोरोना के संदिग्ध लोगों की जांच के लिए भेजे गए 13 सैंपलों की अभी रिपोर्ट नहीं आई है। स्वास्थ्य रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जिले में कोराना का एक केस पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। कोरोना पीड़ित का सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा उसके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल भेजे गए है। शामली में भी मंगलवार रात को मिले कोराना संदिग्ध को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके अलावा अन्य संदिग्धों को एहतियात के तौर पर क्वारंटीन में रखा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को 10 सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे गए थे। इससे पहले 6 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से तीन सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। तीनों रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार रात या शुक्रवार सुबह तक जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. संजय भटनागर का कहना है कि जिले में एक केस कोरोना पॉजीटिव मिला है। कोरोना पॉजिटीव युवक के संपर्क में आने वाले और आसपास रहने लोगों की एहतियात के तौर पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वार्ड में दवा का छिड़काव न होने की शिकायत
शामली। नगरपालिका के वार्ड 23 की सभासद निशी रानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत जिले के अधिकारियों को ट्वीट कर शिकायत की है कि उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों से कई बार वार्ड में फोगिंग कराने और दवा का छिड़काव कराने की मांग की। लेकिन पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि शहर के एक मोहल्ले में दो दिन पहले कोरोना का संदिग्ध युवक मिल चुका है। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि रोस्टर के हिसाब से पूरे शहर में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed