फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Avoid touching weapons or suspicious objects during combat

Shamli News: युद्ध के दौरान हथियार या संदिग्ध वस्तु छूने से बचें

Wed, 07 May 2025 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Avoid touching weapons or suspicious objects during combat
शामली। पहलगाम हमले के बाद युद्ध की आशंका को लेकर जिला प्रशासन ने भी लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। जिला आपदा एवं प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह युद्ध के दौरान कई बातों का ध्यान रखें ताकि परिवारों को बचाया जा सके। युद्ध के दौरान हथियार या संदिग्ध वस्तु छूने से बचें।
विज्ञापन

जिला आपदा एवं प्रबंधन अधिकारी नेहा दूबे ने बताया कि युद्ध के दौरान सभी लोग जरूरी दस्तावेज़ (आधार, पहचान पत्र, ज़मीन कागज़, बैंक डिटेल) को एक बैग में रखें। घर में प्राथमिक चिकित्सा किट, सूखा राशन, पानी, टॉर्च, बैटरियां और नकद पैसे रखें। मोबाइल फोन और पावर बैंक चार्ज रखें। रेडियो या सरकारी समाचार स्रोत से स्थिति की जानकारी लेते रहें। नजदीकी शरण स्थल या बंकर की जानकारी पहले से रखें। कहा कि परिवार को भी तैयार करें। बच्चों, बुजुर्गों और विकलांगों के लिए विशेष योजना बनाएं।
विज्ञापन

सभी को एक आपातकालीन योजना के बारे में बताएं। सुरक्षित स्थान चुनें। अगर संभव हो तो सुरक्षित क्षेत्र की ओर प्रस्थान करें।
घर में मजबूत दीवारों के पास या नीचे शरण लें। अफवाहों पर विश्वास न करें, सोशल मीडिया या अनजान स्रोतों से मिली खबरों को सत्य माने बिना न फैलाएं। बिना योजना के बाहर न निकलें। बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। केवल जरूरत पड़ने पर और सुरक्षा सुनिश्चित करके ही जाएं। ध्यान भटकाने वाले काम न करें। युद्ध की स्थिति में अनुशासन बहुत जरूरी है। लापरवाही जानलेवा हो सकती है। हथियार या संदिग्ध वस्तु छूने से बचें। किसी भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु को न छुएं तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें। खुले बाजार या स्टेशन जैसे क्षेत्रों में रहने से खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed