{"_id":"61b4f816b8d65a177c226788","slug":"attempt-to-grab-the-compensation-amount-of-the-victims-families-shamli-news-mrt568641827","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवारों की मुआवजा धनराशि हड़पने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवारों की मुआवजा धनराशि हड़पने का प्रयास
विज्ञापन

शामली, कांधला। पटाखा कांड में मिला मुआवजा हड़पने को ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवारों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 31 जनवरी 2020 को पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था। जिसमें फैक्टरी मालिक के पिता के सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। तत्कालीन डीएम ने पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था। पीड़ित परिवारों के मुखिया श्याम लाल, विरेंद्र और रामफल से शनिवार को थाना में तहरीर दी। आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही युवक ने उनसे पांच लाख रुपये मुआवजे के साथ एक-एक सरकारी नौकरी दिलवाने का वायदा किया था। उसने तीनों परिवारों से 15-15 हजार रुपये मुआवजा लखनऊ से जारी कराने और अधिकारियों से फाइल पास कराने के नाम पर लिए थे। बाद में भ्रमित करके उनके कोरे चेक पर हस्ताक्षर करा लिए थे।
सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने तीन दिसंबर को उक्त परिवारों को दिए दो-दो लाख रुपये की धनराशि के बाद से उक्त व्यक्ति उनसे 15 प्रतिशत धनराशि की मांग कर रहा था। जिसके मना करने पर उसने चेक लगाकर रामफल के खाते से पैसे निकालने का भी प्रयास किया। उसमें कामयाब न होने पर अब उक्त युवक ने रामफल के ऊपर उसके पुत्र की शादी के लिए डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के माध्यम से नोटिस भेजा है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि उक्त युवक खुद को वकील बताते हुए उनका मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न कर रहा है। मुआवजे में मिली धनराशि हड़पना चाहता है। उन्होंने युवक से छुटकारा दिलाने और चेक वापस दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित परिवारों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।