{"_id":"6a243ca18ce65601c60c1a63","slug":"attempt-to-cheat-in-the-name-of-buying-goat-shamli-news-c-42-1-smrt1030-105906-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बकरी खरीदने के नाम पर ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बकरी खरीदने के नाम पर ठगी का प्रयास
Sat, 06 Jun 2026 08:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 06 Jun 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
दौराला - समौली गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते लोग। स्रोत: स्वयं
दौराला। साइबर ठग लोगों को नए-नए तरीकों से निशाना बना रहे हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर बकरी बेचने के विज्ञापन के जरिए पनवाड़ी गांव निवासी सद्दाम से एक हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने थाना पुलिस को सूचना दी।
सद्दाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने मोबाइल पर सोशल मीडिया में बकरी बिक्री का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने पांच हजार रुपये में बकरी देने का सौदा तय कर लिया। इसके बाद आरोपी ने बकरी भेजने के नाम पर एक हजार रुपये अग्रिम भुगतान बारकोड के माध्यम से जमा कराने को कहा। सद्दाम ने बताए गए बारकोड पर एक हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने शेष चार हजार रुपये पहले जमा कराने की मांग की और तभी बकरी भेजने की बात कही। इस पर युवक को ठगी का संदेह हुआ और उसने आगे भुगतान करने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है और साइबर ठग की तलाश कर रही है।